All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

जालंधर में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा शुरू, अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब की एकता और अखंडता के लिए करेंगे काम

जासं, जालंधर। आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के महानगर पहुंचने के साथ ही आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है। श्री राम चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा भगवान वाल्मीकि चौक होते हुए डा. आंबेडकर चौक तक जाएगी। तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में पार्टी वर्कर्स शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान मेरा रंग दे बसंती चोला… गीत चलाया जा रहा है। मिनी ट्रक पर बने मंच पर जालंधर आप अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोढ़ी, पार्टी के पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा, जरनैल सिंह, बलकार सिंह मौजूद हैं। आप पंजाब संयोजक भगवंत मान भी केजरीवाल के साथ मौजूद हैं। 

इस मौके पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा यात्रा को पंजाब को एकता, अखंडता और भाईचारे का सूचक बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब ने आतंकवाद का काला दौर देखा है। अब कोई नहीं चाहता है कि वे दिन वापस आएं। इसलिए सब एक साथ पंजाब की एकता, अखंडता एवं खुशहाली के लिए कार्य करेंगे। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा भी तिरंगा यात्रा में शामिल

चीमा बोले- केजरीवाल जब अमृतसर आते हैं तो सिद्धू की टांगें कांपने लगती हैं

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अरविंद केजरीवाल आज जालंधर में तिरंग यात्रा निकालेंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे केजरीवाल अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां स्वागत के लिए हरपाल चीमा पहुंचे। हरपाल चीमा ने कहा कि जब केजरीवाल अमृतसर आते हैं तो नवजोत सिंह सिद्धू की टांगे कांपती हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ड्रामा करना बंद करें पंजाब में उनकी सरकार होने के बावजूद ना तो नशा कारोबारियों पर कार्रवाई हो रही है और ना ही बेअदबी करने वालों पर। टांगों में इनके अपने जान नहीं है। इनके अपने ही साथी रेत माफिया और शराब माफिया चला रहे थे वह सिद्धू खुद सारा दिन उन लोगों के साथ मीटिंग करते हैं।

jagran

अमृतसर में बोलते हुए पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब शहीदों की धरती है और शहीदों को नमन करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। पंजाब ने बहुत स्वतंत्रता सेनानी पैदा किए उनकी याद में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पंजाब ने पुराना दौर देखा है, वह नहीं चाहते दोबारा ऐसा दौर आए। पंजाब के अमन, शांति चेन और भविष्य के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब के दौरे पर हैं। आप प्रमुख के लगातार पंजाब के दौरे से राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। इसस पहले केजरीवाल ने करतारपुर में 8 दिसंबर को महिलाओं से गारंटी कार्ड भरवाए थे। बता दें कि केजरीवाल ने पिछले दौरों में पंजाब में आप की सरकार बनने पर महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा की हुई है। वहीं आज केजरीवाल जालंधर में तिरंग यात्रा निकालेंगे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top