All for Joomla All for Webmasters
पंजाब

पंजाब चुनाव 2022ः रैलियों पर रोक के बाद वर्चुअल प्रचार पर फोकस, प्रत्याशी इंटरनेट मीडिया पर दे रहे पल-पल का अपडेट

भाजपा की तर्ज पर ही कांग्रेस भी अलग से वार रूम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ गई है। अकाली दल और आप के उम्मीदवार खुद प्रचार अभियान संभाल रहे है। इंटरनेट मीडिया पर लोगों तक पहुंच बनाने के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपने साथ टीम लगा रखी हैं।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शेड्यूल जारी होते ही राजनीतिक दलों की गतिविधियों में तेजी आ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने तो करीब 15 दिन पहले ही जालंधर में प्रदेश चुनाव कार्यालय खोल दिया था। वहां बने वार रूम में पार्टी की रणनीति को अमल में लाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के सीनियर नेताओं का दौरा भी लगातार हो रहा है।

भाजपा की तर्ज पर ही कांग्रेस भी अलग से वार रूम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ गई है। अकाली दल और आप के उम्मीदवार खुद प्रचार अभियान संभाल रहे है। इंटरनेट मीडिया पर लोगों तक पहुंच बनाने के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपने साथ टीम लगा रखी हैं जो पल-पल की जानकारी अपडेट कर रही हैं। हालांकि इन दोनों पार्टियों ने जिले में अपना जिला स्तरीय कार्यालय नहीं खोला। दोनों का वार रूम चंडीगढ़ व मोहाली से ही चलाया जा रहा है। वहीं से मिल रहे निर्देशों के बाद आगे की टीमें काम कर रही हैं। चुनाव आयोग की सख्ती और रैलियों-सभाओं पर अंकुश के कारण राजनीतिक दलों के लिए प्रचार के डिजिटल तरीकों पर जोर लगाया जा रहा है।

इसके लिए हर प्रत्याशी व संभावित प्रत्याशियों ने अपने स्तर पर ही इंटरनेट मीडिया मैनेजर तैनात किए हुए हैं। जिन नेताओं ने कई सालों से फेसबुक या ट्विटर पेज नहीं बनाए थे, उन्होंने भी तैयार कर लिए हैं। पेड प्रमोशन के जरिए हलके की टारगेट आडियंस को हर गतिविधि दिखाई भी जा रही हैं।

फेसबुक लाइव बना सबसे बड़ा हथियार

बावा हैनरी– इंटरनेट से दूर रहने वाले कांग्रेस विधायक बावा हैनरी को भी फेसबुक पर अभियान चलाना पड़ा। उनका नारा है-तुहाडा बावा फेर दोबारा।

परगट सिंह – 52,000 से ज्यादा फालोअर्स हैं कांग्रेस नेता शिक्षा एवं खेल मंत्री परगट सिंह के। दिन में एक बार जरूर लाइव हो रहे हैं।

राजिंदर बेरी – जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस विधायक राजिंदर बेरी ने भी फेसबुक पेज पर तीन महीने पहले एंट्री की है। लगातार अपने काम लोगों तक पहुंचाने के लिए इसका प्रयोग कर रहे हैं। औसतन रोज दो से तीन पोस्ट कर रहे हैं। उनके 23 हजार से ज्यादा फालोअर्स हैं। 

चंदन ग्रेवाल –  जालंधर सेंट्रल से अकाली दल के उम्मीदवार चंदन ग्रेवाल इंटरनेट मीडिया पर ‘साडा इरादा विकास दा वादा’ नारे के साथ कैंपेन चला रहे हैं। उनके 1500 से ज्यादा फालोअर्स हैं। 

शीतल अंगुराल – आप के उम्मीदवार शीतल अंगुराल कई बार लाइव होकर विरोधियों पर हमला बोल रहे है। दो दिन पहले वे बारिश में जलभराव के बीच बैठ फेसबुक पर लाइव हो गए थे। नारा है ‘आप’ का शीतल अंगुराल। शीतल के 17 हजार से ज्यादा फालोअर्स हैं।

राकेश राठौर – नार्थ हलके में भाजपा में टिकट के दावेदार व पूर्व मेयर राकेश राठौर ने 31 दिसंबर को नया पेज बनाया। उनका पुराना नारा था-नई सोच नई उम्मीद। इस बार नवां पंजाब भाजपा दे नाल है। सिर्फ दस लोगों ने फालो किया है।

सुशील रिंकू – जालंधर वेस्ट से कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू भी कई बार लाइव संदेश डाल चुके है। उनके 20 हजार से ज्यादा फालोअर्स हैं। 

वार रूम से ही मिले चर्चित नारे

ये वार रूम ही जहां से ऐसे नारे निकलते हैं जो सालों साल लोगों की जुबां पर रहते है। अबकी बार मोदी सरकार भाजपा के वार रूम से निकला नारा ही है। इसी नारे को इन दिनों कई राजनीतिक दल कापी कर रहे है। तृणमूल कांग्रेस ने खेला होबे, जनता दल यू का सुशासन कुमार, कैप्टन अमरिंदर सिंह का कॉफी विद कैप्टन, लोकां का चन्नी ऐसे नारे हैं जो जल्द ही लोगों की जुबां पर चढ़ गए और इसका असर भी नजर आता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top