All for Joomla All for Webmasters
हिमाचल प्रदेश

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के दरबार में जय-जयकार, बैजनाथ में तीन बजे ही लगी भक्‍तों की कतारें, देखिए तस्‍वीरें

Mahashivratri 2022 देवभूमि व शिवभूमि हिमाचल प्रदेश आज भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रही है। शिव के दरबार महाशिवरात्रि पर सज गए हैं। बैजनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर में सुबह तीन बजे से ही भक्‍तों की कतारें लग गईं।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Mahashivratri 2022, भगवान शिव के दरबार महाशिवरात्रि पर्व पर सज गए हैं। जिला कांगड़ा के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने दस्तक दे दी है। बैजनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर को भोले के भक्तों के लिए सजाया गया है और भक्तों ने सुबह ही मंदिर में पहुंचना शुरू कर दिया। बैजनाथ शिव मंदिर में सुबह तीन बजे से ही भक्‍तों की लाइनें लग गईं। वहीं जिला कांगड़ा के प्रसिद्ध काठगढ़ मंदिर को दुधिया रोशनी के साथ सजाया गया है और यहां पर भगवान शिव अर्धनारेश्वर के रूप में दो विशाल शिलाओं में स्थापित है।

jagran

धर्मशाला के खनियारा स्थित अघंजर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। जागरण

पंजाब, जम्मू व हिमाचल के लोग यहां पर पूजा अर्चना के लिए हर साल पहुंचते हैं, शिवरात्रि को विशेष आयोजन होता है। सुबह से ही श्रद्धालु लाइनों में लगने शुरू हो गए हैं। वहीं धर्मशाला के निकट खनियारा में प्रसिद्ध ऐतिहासिक अघंजर महादेव का मंदिर है यहां पर शिवरात्रि पर्व के लिए मेला सज गया है। सुबह ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

jagran

मंडी के भूतनाथ मंदिर में लगी शिव भक्‍तों की कतारें। जागरण

उधर, त्रिलोकपुर में भी प्राकृतिक शिव मंदिर हैं, यह मंदिर गुफा के रूप में है और मंदिर के भीतर ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान शिव के सैकड़ों सांप जटा रूप में लटके हों। इसी तरह से जिलेभर के अन्य शिव मंदिरों में भंडारे व शिव प्रसाद बनाने व दर्शन तथा पूजा पाठ व भजन कीर्तन का क्रम जारी है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top