All for Joomla All for Webmasters
राजस्थान

राजस्थान: ERCP को लेकर कांग्रेस का आज प्रदर्शन, 13 जिलों की 86 सीटों पर BJP को घेरने की रणनीति, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज 13 जिलों में विरोध-प्रदर्शन करेगी। सीएम गहलोत आज 11 बजे जयपुर कलेक्ट्रेट पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।

ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज 13 जिलों में विरोध-प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। कांग्रेस आज प्रोजेक्ट से लाभांवित होने वाले 13 जिलों में विरोध-प्रदर्शन करेगी। मोदी सरकार की ओर से वादाखिलाफी और विश्वासघात के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर हाल में सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच ट्वीटर वार हुआ था। केंद्रीय मंत्री शेखावत का कहना है कि प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का पीएम मोदी ने कोई वादा नहीं किया था। इसके जवाब में कांग्रेस ने पीएम मोदी के भाषण का वीडियो साझा कर शेखावत पर जमकर निशाना साधा था। 

11 बजे कलेक्ट्रेट सर्किल पर धरना

राजधानी जयपुर में 11 बजे कलेक्ट्रेट सर्किल पर कांग्रेस के धरने में सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।  ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट से 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई का पानी मिलेगा।  इसमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, दौसा, जयपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिला शामिल है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर ईस्टर्न कैनाल राष्ट्रीय परियोजना  घोषित नहीं करने को जनता की वादाखिलाफी और विश्वासघात बताया है। डोटासरा ने लिखा- ERCP हक है और लेकर रहेंगे। 

13 जिलों में कांग्रेस की मजबूत पकड़

उल्लेखनी है कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के वादे से मुकरने के बाद कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमला कर रही है। कांग्रेस इस मुद्दे के जोर-शोर से उठाकर विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले भाजपा को घेर रही है। ईआरसीपी वाले 13 जिलों में करीब 86 सीटें आती है। इन जिलों में आधे से ज्यादा जिलों में कांग्रेस मजबूत रही है। विधानसभा चुनाव 2018 में पूर्वी राजस्थान में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया था। पूर्वी राजस्थान की 39 सीटों में से भाजपा का 4 सीटें मिली थी। कांग्रेस ईआरसीपी के मुद्दे को उठाकर पकड़ मजबूती करना चाहती है। ताकि विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस का इसका फायदा मिल सके।

कांग्रेस को मिल सकता है चुनावी फायदा 

कांग्रेस के रणनीतिकारों का कहना है कि ईस्टर्न कैनाल को मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने से पार्टी को फायदा मिलेगा। सीएम अशोक गहलोत ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल को चुनावी मुद्दा बना दिया है। ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने को लेकर सोशल मीडिया पर  मुहिम भी शुरू कर दी है। सीएम ने #ERCP_ नेशनल प्रोजेक्ट  बनाओ के हैशटैग के साथ ट्वीटर और दूसरे सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top