All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप जारी, अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, पढ़िए आईएमडी का पूर्वानुमान

स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो उत्तर प्रदेश के बांदा (अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस) के बाद सबसे अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार व सोमवार को भी लू चलेगी और धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोग बेहाल है। राजधानी दिल्ली में तापमान 47 के पार पहुंच चुका है। इसी बीच रविवार सुबह के समय लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूर महसूस की। कई जगहों पर ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, जैसे जैसे भगवान भास्कर ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू किया तो लोग गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार बहुत कम हैं।

वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि लू के कारण झुलसा देने वाली गर्मी से दिल्ली के लोगों को अभी दो दिन राहत नहीं मिलने वाली है। शनिवार को भी दिल्ली भीषण लू की चपेट में रही। इस वजह से दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में 44.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं अक्षरधाम के नजदीक स्थित राष्ट्रमंडल खेल स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो उत्तर प्रदेश के बांदा (अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस) के बाद सबसे अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार व सोमवार को भी लू चलेगी।

इसलिए मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ताकि लोग लू से सजग रहें।हालांकि, दोनों दिन आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और शाम को गरज के साथ हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। सोमवार को धूल भरी तेज हवा चल सकती है।

इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मंगलवार से मौसम थोड़ा बदलने के आसार हैं। बुधवार व बृहस्पतिवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान लू से राहत मिलेगी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top