All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Aaj ka rashifal 29th August 2022: मकर राशि के जातकों को आज मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी, लेकिन खर्चों पर लगाएं लगाम

नई दिल्ली, Aaj ka rashifal 29th August 2022: हिंदी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि है। द्वितीया दोपहर के 3 बजकर 23 मिनट तक है। इसके पश्चात, तृतीया है। आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक रूप से शुभ रहने वाला है। वहीं, कई जातकों के लिए संघर्ष भरा रहने वाला है।। जानिए, एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन-

ये भी पढ़ें–जन-धन योजना वित्तीय समावेशन की दिशा में बड़ा कदमः सीतारमण

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है लेकिन घरेलू जीवन में विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा, कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग का अभाव रहेगा। लंबे समय से चल रही अदालती मुकदमे आपके पक्ष में रहेंगे। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए समय कठिन रह सकता है इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

ये भी पढ़ें–बैंक खाते में बैलेंस नहीं होने पर भी निकाल सकते हैं 10 हजार रुपये, सरकार की इस योजना के पूरे हुए 8 साल, आप भी फटाफट ऐसे उठाएं लाभ

आज के दिन आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत समय से अटका कोई जरूरी काम अवश्य पूरा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। दिन का अधिकतम समय बच्चों के साथ बीतेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। समय पर कार्य करना चुनौतीपूर्ण रहेगा, जिसके चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। काम के तनाव के चलते क्रोध बढ़ सकता है। बेवजह किसी बहस में न उलझें। संयम से काम लें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। व्यापारियों को आय के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। खानपान पर कंट्रोल रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

ये भी पढ़ें–धांसू डील है लपक लो! 2000 रुपये से कम में मिल रहा धांसू लैपटॉप, Flipkart सेल का आज है आखिरी दिन

आज के दिन भावनात्मक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेवजह किसी बहस में न पड़े। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जो थकाने वाली रहेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। बेहतर समय की प्रतीक्षा करें। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय बेहतर है। आप को मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। मन में किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सोच समझकर पूंजी निवेश करें। छात्रों को कड़ी मेहनत से ही फल मिलेगा। अपनी इच्छा अनुसार होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस कर्मियों को काम में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो जाएंगी । भाई बहनों में किसी चीज़ को लेकर खटपट हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग काम की अधिकता के कारण थकान महसूस कर सकते हैं। जो लोग स्टॉक मार्केट और मार्केटिंग से जुड़े हैं। उन्हें तरक्की के सुनहरे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए समय सफलता दायक है। शुभ परिणाम प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें–SBI खाताधारकों का बंद होगा अकाउंट? PAN अपडेट से जुड़े मैसेज पर रहें अलर्ट

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा का आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। बेरोजगार लोगों के लिए नए ऑफर आने की संभावना है। व्यापारी को किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात की संभावना है। कंप्यूटर संबंधित छात्रों के लिए दिन आज बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से दिन ठीक-ठाक है। किसी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले जीवनसाथी की राय लें। किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। किसी रचनात्मक काम से धन लाभ की संभावना है। काम का दबाव बना रहेगा, किंतु आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। आज के दिन किया गया निवेश आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे, तो किस्मत का साथ मिलेगा। विवाहित जोड़ों के बीच किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। असमंजस के कारण कोई गलत निर्णय न लें। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जो भी काम करना चाहेंगे, समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से किसी खास मामले में मदद मिलेगी। आर्थिक मामले सामान्य रहेंगे। खर्चों पर लगाम लगाएं। माता पिता और भाई बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों को आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपका दिन मनमुताबिक रहेगा। आज आप कई नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे आर्थिक मुनाफा मिलेंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत हो सकती है। कई तरह के अनुभव मिल सकते हैं। काम करने में मन लगेगा। आप अकेले में समय बिताना पसंद करेंगे। व्यापारियों के लिए समय काफी महत्वपूर्ण है। छात्रों को नए और सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ के नए साधन मिल सकते हैं, कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। ऑफिस कर्मियों को वरिष्ठों और सहकर्मियों से मदद मिलने की संभावना है। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। व्यापारी जन कोई बड़ी पूंजी निवेश करने से पहले अनुभूति व्यक्ति की सलाह लें। छात्रों को उनकी पढ़ाई से संबंधित किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। बड़े भाई व बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top