All for Joomla All for Webmasters
टेक

लॉन्च हुआ 50MP कैमरे वाला Infinix Note 12i 2022 स्मार्टफोन, जानें दाम व फीचर्स

tecno_phone

Infinix Note 12i 2022 को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5000mAh बैटरी के साथ उपलब्ध कराया गया है।

Infinix Note 12i 2022 स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। इनफिनिक्स नोट 12i 2022 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले जैसी खासियतें दी गई हैं। बता दें कि नया इनफिनिक्स स्मार्टफोन, इसी साल मई में लॉन्च हुए नोट 12i का अपग्रेड वर्जन है। जानें नए इनफिनिक्स नोट 12i 2022 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ…

Infinix Note 12i 2022 price and availability

Infinix Note 12i 2022 स्मार्टफोन की कीमत 2,299,000 IDR (करीब 12,300 रुपये) है। हैंडसेट को कंपनी ने मेटावर्स ब्लू, फोर्स ब्लैक और एल्पाइन व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया है। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन को दूसरे एशियाई मार्केट में भी रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

Infinix Note 12i 2022 specifications

इनफिनिक्स नोट 12i 2022 स्मार्टफोन में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन फुलएचडी+ रेजॉलूशन (1080 x 2400 पिक्सल) ऑफर करती है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट दिया गया है। हैंडसेट ऐंड्रॉयड 12 ओएस बेस्ड XOS 10.6 स्किन के साथ आता है।

इनफिनिक्स नोट 12आई 2022 में 4 जीबी/6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस को हीट से बचाने के लिए इसमें 6-लेयर ग्रेफीन कूलिंग सिस्टम मिलता है।

इनफिनिक्स नोट 12i 2022 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में रियर पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, डेप्थ सेंसर और एक AI लेंस मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में पोर्ट्रेट मोड, नाइट सीन मोड और 240fps स्लो-मोशन वीडियो शूटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन में DTS सपोर्ट के साथ ड्यूल स्पीकर्स मिलते हैं। यह फोन ड्यूल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। हैंडसेट में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top