All for Joomla All for Webmasters
जुर्म

खौफनाक! गर्लफ्रेंड श्रद्धा के 35 टुकड़े कर 18 दिनों तक दिल्ली में बिखेरता रहा आफताब

मुंबई में दो सहपाठी मिले और जल्दी ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। परिवार को पसंद नहीं आया तो कपल दिल्ली आ गया और वे मेहरौली में एक फ्लैट में रहने लगे। इसके बाद जो हुआ आपके रोंगटे खड़े कर देगा। आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। उसने क्रूरता की हद पार करते हुए श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और दिल्ली में फेंकता रहा। दिल्ली पुलिस ने आज उस हैवान को गिरफ्तार कर लिया। आफताब ने हत्या की साजिश कुछ इस तरह बुनी थी कि उस तक पहुंचने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। आखिरकार 6 महीने बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मोहब्बत से मर्डर की ये खूनी कहानी है।

दोनों की तस्वीर देखिए तो आपको यकीन नहीं होगा कि आफताब इतनी घिनौनी और क्रूर वारदात को अंजाम दे सकता है। इसका पूरा नाम आफताब अमीन पूनावाला है। उसने शव के टुकड़े कर दिल्ली में एक नहीं, कई जगहों पर फेंका था। श्रद्धा महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली थी। आफताब ने पुलिस को काफी चकमा देने की कोशिश की। उसे यकीन था कि पुलिस श्रद्धा के शव तक कभी पहुंच नहीं पाएगी और उसका राज हमेशा के लिए राज ही बना रहेगा।

पुलिस ने पूरी घटना बताई तो सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। 18 मई को किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ तो आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंटकर श्रद्धा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शरीर के 35 टुकड़े किए और उसे रखने के लिए फ्रिज खरीदा।

शायद हैवानियत की इस कहानी को पढ़ते समय आपको नेटफ्लिक्स की कोई क्राइम सीरीज याद आ जाए। अगले 18 दिनों तक आफताब आधी रात के बाद घर से निकलता और दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंकता।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top