All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

LPG सिलेंडर में कितनी बची है गैस, जानिए कैसे पता चलेगा

lpg

LPG Gas Cylinder: रसोई गैस का उपयोग दिनों दिन बढ़त जा रहा है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में पता भी नहीं चल पाता है कि रसोई गैस का सिलेंडर खत्म हो गया है। कभी अचानक गैस सिलेंडर खत्म होने पर कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मजबूरन लोगों को दोबारा अपने रसोई गैस सिलेंडर को भरवाने जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें–रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1.5 घंटे में पूरा होगा 4 घंटे का सफर, बड़ा ऐलान

इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है? ऐसे न करें चेंक जब आप घर में नया सिलेंडर लगाते हैं तो पहले खूब ठीक चलता है। फिर जैसे-जैसे चूल्हे में आंच कम आने लगती है, तो आप अंदाजा लगा लेते हैं कि अब सिलेंडर को बदलने का समय आ गया है। और इसी हड़बड़ी में आप सिलेंडर को थोड़ा सा हिलाकर देखते हैं कि उसमें गैस बची है या नहीं।

ये भी पढ़ें–Train Cancellation Today: रेलवे ने कैंसिल कीं 300 से अधिक गाड़ियां, तुरंत चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस

सिलेंडर के वजन के अनुसार आप अंदाजा लगा लेते हैं कि इसमें कितनी गैस होगी, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इस तरीके से आपको कितना नुकसान हो रहा है। जानिए क्या है सही तरीका आपके रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है। आप गीले कपड़े से पता लगा सकते है। एक गीले कपड़ा लेकर सिलेंडर में लपेट दें।

ये भी पढ़ें– फिलहाल देश में आम आदमी के लिए दो Tax सिस्टम, क्या बजट में होगा बदलाव? मिल रहे हैं संकेत!

कुछ मिनटों के बाद आपको गीले कपड़े को सिलेंडर के ऊपर से हटा देना है। इतनी देर तक सिलेंडर का काफी हिस्सा गीले कपड़े से पानी का ज्यादातर हिस्सा सोख लेगा। इसके कुछ देर बाद सिलेंडर का जो हिस्सा खाली होगा। वहां पानी सूख जाएगा। दरअसल, सिलेंडर का जो हिस्सा खाली होता है। वह अंदर से गर्म होता है। ऐसे में सिलेंडर के उस हिस्से में पानी जल्दी सूख जाता है। बजाए उस हिस्से के जहां पर एलपीजी गैस होती है। इस आसान तरीके से आप पता कर सकते हैं आपके एलपीजी गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है।

ये भी पढ़ें– 7th Pay Commission: क्या बजट के बाद बढ़ने वाली है केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी? फिटमेंट फैक्टर पर आया ये बड़ा अपडेट

LPG Price Hike: नए साल के पहले दिन झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए अपने शहर में नए रेट सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? अगर गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लग गई है तो घबराएं नहीं। इससे स्थिति खतरनाक हो जाएगी। याद रखें, सिलेंडर में आग लगने के बाद भी हमारे पास करीब 10 से 15 मिनट का समय बचाव के लिए होता है। एक कंबल को गीला करके तुरंत सिलेंडर पर लपेट दें। इससे आग बुझ जाएगी।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top