All for Joomla All for Webmasters
लाइफस्टाइल

World Radio Day 2023: इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार का विश्व रेडियो दिवस, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

radio

World Radio Day 2023 हर साल 13 फरवरी का दिन विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता को बताने और उसके इसके इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें–अमूल के साथ बिजनेस कर हर माह कमाएं लाखों रुपये, बस इतनी आएगी लागत, ये रहा प्रोसेस

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Radio Day 2023: 13 फरवरी का दिन दुनियाभर में ‘वर्ल्ड रेडियो डे’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य संचार में रेडियो के योगदान को महत्व को बताना है। मॉडर्न जमाने में भी रेडियो नॉलेज, एंटरटेनमेंट और इंफॉर्मेशन का प्रमुख केंद्र है। भले ही बदलते जमाने के साथ लोगों के हाथ में आज मोबाइल आ चुका है लेकिन खाली समय में और सफर के दौरान ज्यादा लोग फोन में भी रेडियो सुनना ही पसंद करते हैं। यों कहें कि रेडियो के प्रति लोगों की दीवानगी आज भी वैसी ही है।

दरअसल रेडियो एक ऐसा जनसंचार का माध्यम है, जिसके जरिए एक साथ कई लोगों तक संदेश पहुंचाया जा सकता है। खासकर गांवों और ऐसी जगहों पर रहने वाले लोगों तक, जहां संचार का कोई दूसरा माध्यम पहुंचना मुमकिन नहीं। 

ये भी पढ़ें– Gold Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की घटी चमक, फटाफट चेक करें नए भाव

विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day 2023) की ऐसे हुई थी शुरुआत
विश्व रेडियो दिवस की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। साल 2010 में स्पेन रेडियो अकादमी ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था। साल 2011 में यूनेस्को के सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने की घोषणा की। बाद में साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी इसे अपना लिया। जिसके बाद 13 फरवरी को पहली बार यूनेस्को ने विश्व रेडियो दिवस मनाया।

ये भी पढ़ें– अशनीर ग्रोवर का बड़ा खुलासा, भारतपे में हुई देश में अब तक की सबसे बड़ी डाटा चोरी, लिया इस शख्स का नाम

विश्व रेडियो डे (World Radio Day 2023) की थीम 

वर्ल्ड रेडियो डे हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। इस अवसर पर लोगों को रेडियो के महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया जाता है। इस साल वर्ल्ड रेडियो डे की थीम “Radio and Peace” रखी गई है। साल 2022 में इसकी थीम थी ‘Evolution – The world is always changing’ 

ये भी पढ़ें– अगले महीने खत्म हो रही है डेडलाइन! आज ही निपटा लें ये काम… चूके तो लगेगा 10000 रुपये जुर्माना

13 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं रेडियो दिवस?

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र रेडियो की शुरुआत 13 फरवरी 1946 में हुई थी। इस वजह से संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ के दिन ही विश्व रेडियो दिवस मनाया जाने लगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top