All for Joomla All for Webmasters
धर्म

कब है फाल्गुन पूर्णिमा? जान लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय, प्रदोष काल में होगी होलिका दहन

purnima

falgun purnima 2023: फाल्गुन पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को करते हैं. फाल्गुन पूर्णिमा को शाम के समय में होलिका दहन करते हैं और उसके अगले दिन होली मनाते हैं. जानते हैं फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि, स्नान-दान का मुहूर्त.

हिंन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को करते हैं. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रात:काल में पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और उसके बाद दान देते हैं. फाल्गुन पूर्णिमा की शाम चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, जिससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है. धन, वैभव आदि की प्राप्ति होती है. फाल्गुन पूर्णिमा को शाम के समय में होलिका दहन करते हैं और उसके अगले दिन होली मनाते हैं.

ये भी पढ़ें– Amalaki Ekadashi 2023: कब है आमलकी एकादशी? जान लें विष्णु पूजा मुहूर्त, पारण समय और महत्व

फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन
श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी बताते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान दान और पूजा पाठ के अलावा होली के त्योहार से भी संबंध है. हिरण्यकश्यप की बहन होलिका ने फाल्गुन पूर्णिमा की रात भक्त प्रह्लाद को आग में जलाकर मारने का प्रयास किया था, हालांकि प्रह्लाद बच गए और होलिका जलकर मर गई. इस वजह से हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन होता है और अगले दिन होली खेलते हैं. आइए जानते हैं फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि, स्नान-दान का मुहूर्त.

फाल्गुन पूर्णिमा 2023 तिथि
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 06 मार्च को शाम 04 बजकर 17 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन 07 मार्च को शाम 06 बजकर 09 मिनट पर होगा. उदयाति​थि के आधार पर फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान 07 मार्च को होगा.

फाल्गुन पूर्णिमा 2023 चंद्रोदय
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन 07 मार्च को चंद्रोदय शाम 06 बजकर 19 मिनट पर होगा और चंद्रास्त 08 मार्च को सुबह 06 बजकर 44 मिनट पर होगा.

ये भी पढ़ें– Vastu Shastra Habbits: रात को सोने से पहले जरूर करें ये काम! वरना भोगने पड़ सकते हैं कई कष्ट

फाल्गुन पूर्णिमा 2023 स्नान-दान मुहूर्त
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रात:काल से ही स्नान-दान प्रारंभ हो जाता है. उस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:02 एएम से 05:51 एएम तक है. इस दिन का शुभ समय या अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:09 पीएम से दोपहर 12:56 पीएम तक है. इस दिन का विजय मुहूर्त दोपहर 02:30 पीएम से दोपहर 03:17 पीएम तक है.

फाल्गुन पूर्णिमा की पूजा
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सुबह सत्यनारायण भगवान की कथा सुनते हैं और उनकी पूजा करते हैं, इससे घर में सुख और शांति आती है. फाल्गुन पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा करने और अर्घ्य देने से कुंडली में व्याप्त चंद्र दोष दूर होता है.

इस रात माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करते हैं. उनको पसंद का भोग अर्पित करते हैं, जिससे वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों को धन, वैभव और सुखी जीवन का आशीर्वाद देती हैं.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top