All for Joomla All for Webmasters
हेल्थ

Covid-19 Update: देश में कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में 1,573 नए केस; एक्टिव केस में भी इजाफा

Covid19

Covid-19 Update देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है जिससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। ताजा अपडेट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1573 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं एक्टिव केस बढ़कर 10981 हो गए हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। Covid-19 Update: देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। ताजा अपडेट के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,573 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 10,981 हो गए हैं।

ये भी पढ़ें–किसी भी उम्र में आ सकती है मेडिकल इमरजेंसी, इससे बचने के लिए क्या है सही उपाय

मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 841 (5,30,841) हो गई है। केरल में कोविड से चार लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों में कहा गया है कि कोविड से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,65,703 हो गई है। मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें–Bank FD: एफडी पर जबरदस्त ब्याज दे रहा है ये बैंक, टैक्स बचाने का बेहतरीन मौका; नई दरें लागू

एक्टिव केस कुल मामलों का 0.02 फीसद

डेली पाजिटिवीटी दर 1.30 प्रतिशत और साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.47 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,47,07, 525) दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.02 फीसद है। रिकवरी रेट अभी 98.79 फीसद है।

कितने लोगों को लगी वैक्सीन?

ये भी पढ़ें–किसी भी उम्र में आ सकती है मेडिकल इमरजेंसी, इससे बचने के लिए क्या है सही उपाय

देश में अब तक कुल 212 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 102 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 94 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज दी जा चुकी है। प्रीकाशन डोज का आंकड़ा 16 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है। भारत की COVID-19 टैली के अनुसार पिछले साल 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top