All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Ram navami 2023 Shubh Muhurat: केवल ढाई घंटे का है आज राम नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त, गुरु पुष्‍य योग में खरीदारी करने से होगा लाभ

Ram Navami puja ka shubh muhurat: आज चैत्र माह की नवमी को राम नवमी मनाई जा रही है. लोग एक-दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं. भगवान श्रीराम की पूजा करने के लिए आज दोपहर में बेहद शुभ मुहूर्त है. 

ये भी पढ़ें– Share Market Today: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 346 अंक चढ़ा, 17100 के करीब बंद हुआ निफ्टी

Ram Navami 2023 Puja Vidhi: मर्यादा पुरुषोत्‍तम भगवान श्रीराम का जन्‍म चैत्र माह की नवमी तिथि को हुआ था. यह चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन भी होता है. प्रभु राम भगवान विष्णु के 7वें अवतार थे और उन्होंने यह अवतार रावण का संहार करने के लिए लिया था. 9 दिन तक मां दुर्गा की आराधना करने के बाद आज नवमी को लोग हवन और कन्‍या पूजन करते हैं. साथ ही भगवान राम की विशेष पूजा भी करते हैं. इस बार राम नवमी का त्योहार आज 30 मार्च, गुरुवार को मनाया जा रहा है.

राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त और संयोग

आज राम नवमी पर देश भर के श्री राम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. वहीं अयोध्‍या के राम मंदिर में तो भगवान राम के जन्‍म का उत्‍सव सबसे शानदार होता है. वहीं लोग घरों में भी भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र शुक्‍ल नवमी तिथि पर श्री राम पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. यानि का पूजा का शुभ मुहूर्त करीब ढाई घंटे का ही है. 

ये भी पढ़ें– Sensex Today: सेंसेक्स 218 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 71 अंकों की मजबूती, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

राम नवमी पर खरीदारी के लिए बने कई शुभ योग 

आज राम नवमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. आज राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग हैं. इन शुभ योगों को खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना गया है. इस लिहाज से आज पूरे दिन खरीदारी का भी शुभ मुहूर्त रहेगा. माना जाता है कि राम नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में कुछ चीजें खरीदने से भक्तों पर प्रभु राम की कृपा बरसती है.

राम नवमी पर इन चीजों की खरीदारी शुभ 

राम नवमी के दिन पूजा का सामान, मांगलिक वस्तुएं, पीली वस्तुएं या सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इसके अलावा राम नवमी के दिन श्रीराम दरबार का चित्र खरीद कर घर में लगाना भी बहुत शुभ होता है. ऐसा करने से घर में खुशहाली और प्रेम बढ़ता है. 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top