All for Joomla All for Webmasters
समाचार

India: राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द यलो स्टार’, PM ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रकिप्रसाद संतोखी ने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के राष्ट्रपति मुर्मू का सम्मान किया। गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किया है। भारत और सूरीनाम के द्विपक्षीय रिश्ते काफी मजबूत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें– LPG Gas Cylinder Subsidy: खुशखबरी! सरकार ने जारी की LPG स‍िलेंडर की सब्‍स‍िडी, आप भी फटाफट चेक करें अकाउंट

राष्ट्रपति मुर्मू- 140 को होगा गर्व

राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान समारोह के दौरान संबोधन में कहा कि देश के सबसे बड़े सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया। इस वजह से काफी खुश हूं। इस सम्मान से सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों को इससे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय भारतीय-सुरीनामी समुदाय के लोगों को दिया और कहा कि उनके कारण हमारे रिश्तों में अधिक मजबूती आई है। पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति को सम्मान के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ येलो स्टार से सम्मानित होने के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं राष्ट्रपति जी। सूरीनामी सरकार और उनकी जनता का यह विशेष सम्मान दोनों देशों के बीच स्थाई मित्रता का प्रतीक है। 

ये भी पढ़ेंAdani Groups के सभी शेयरों में दिखी तेजी, अंबुजा सीमेंट 4 प्रतिशत और AEL 3 प्रतिशत चढ़ा

मुझे काफी खुशी हो रही है

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोमवार को सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी से मुलाकात करने के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता को लीड किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आपके आतिथ्य और स्वागत से मैं बहुत अभिभूत हूं। मैं भारत में आपके भाई-बहनों की ओर से आपको शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं। दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की नींव हैं।

ये भी पढ़ेंOdisha Train Accident: रिलायंस फाउंडेशन ने पीड़ितों की ओर बढ़ाया मदद का हाथ, नौकरी-मुफ्त राशन समेत 10 राहतों का किया ऐलान

बच्चों को खिलाई चॉकलेट्स

ये भी पढ़ें– Salary Protection Insurance: क्या होता है सैलरी प्रोटेक्शन इंश्योरेंस, जानिए कैसे मुश्किल वक्त में भी आता रहता है पैसा!

राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार क्षमता से काफी कम है। हमें व्यापार बढ़ाने के लिए साथ में काम करने की आवश्यकता है। अभी फार्मास्यूटिकल्स, आयुर्वेद, कृषि और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में और सहयोग की गुंजाइश है। भारत तकनीकी सहयोग और देश की आवश्यकता अनुसार, सूरीनाम के विकास और निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। अलग-अलग औपचारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अलावा राष्ट्रपति ने परामरीबो में कुछ बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को भारत की बनी चॉकलेट्स खिलाईं। राष्ट्रपति ने इंडिपेंडेंस स्क्वायर में कृत्रिम गांव का भी उद्घाटन किया।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top