All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Ration-Aadhaar Link: आधार को राशन कार्ड से लिंक कराने की समय सीमा बढ़ी, जानिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें लिंक

Aadhaar- Ration Card Link पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के बाद अब राशन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य हो गया है। सरकार ने इस को लिंक करने के लिए आखिरी डेट 30 सितंबर 2023 तय की है। अगर आपने भी अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आप इस तरह से लिंक कर सकते हैं।

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकार ने राशन कार्ड को आधार नंबर से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपको ये काम बहुत जल्द ही पूरा कर देना चाहिए। सरकार ने इसको लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 तय की है। इस तारीख को अब आगे बढ़ा कर 30 सितंबर 2023 कर दी गई है।

ये भी पढ़ेंJyoti Maurya Case: मनीष दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने में अड़चन, इस वजह से अंतिम फैसले पर नहीं लग रही मुहर

आधार-राशन कार्ड लिंक करना है जरूरी

देश के जो भी नागरिक अंत्योदय अन्न योजना के तहत फायदा उठा रहे हैं उन सभी को अपना राशन कार्ड आधार से लिंक करना बेहद जरूरी है। आप मुफ्त में ये काम करवा सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीक के राशन ऑफिस जाना होगा।

राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाने के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि देश में की लोग एक से ज्यादा राशन कार्ड लेते हैं, ऐसे में इस तरह के फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए सरकार ये कदम उठा रही है। इसी के साथ देश में गरीब लोगों की पहचान करके उन तक राशन पहुंचाने में भी ये काफी कारगर साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें Patna: बेउर जेल में अनंत सिंह के समर्थक और जेल प्रशासन के बीच मारपीट, 4 कक्षपाल बुरी तरह घायल

ऑनलाइन कैसे करें लिंक

आपको सबसे पहले ऑफीशियल वेबसाइट food.wb.gov.in पर जाना होगा।

इसके बाद आपको यहां सारी जरूरी जानकारी जैसे- राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर और रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

अब आप कंटिन्यू पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके रजिस्टर फोन नंबर पर ओटीपी आएगा,उसे दर्ज करने के बाद आपको लिंक पर क्लिक करना है।

इस तरह आपका राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।

ये भी पढ़ें Train Rules: ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कब मिलता है पूरा रिफंड, जानिए क्या है इसका प्रोसेस

राशन कार्ड के फायदे

इस कार्ड का इस्तेमाल गरीब लोगों को कम कीमत में राशन देने के लिए किया जाता है। ये एक तरह से पहचान पत्र के तौर पर भी काम में आता है। देश में कई तरह के राशन कार्ड होते हैं। हर राशन कार्ड की अपनी कुछ विशेषता होती है। ये कार्ड नागरिकों के इनकम के आधार पर दिया जाता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top