All for Joomla All for Webmasters
समाचार

Chandrayaan-3 की सफलता पर वैज्ञानिकों को दी गई बधाई, लोकसभा में आज अंतरिक्ष कार्यक्रम पर होगी चर्चा

Parliament Special Session: लोकसभा में आज चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की अन्य उपलब्धियों पर चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें– पीएम मोदी ने WhatsApp चैनल पर भी मचाई धूम, 24 घंटे में जुड़े 10 लाख फॉलोवर्स

नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र का आज यानी गुरूवार, 21 सितंबर को चौथा दिन है. आज राज्यसभा में सरकार ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल (Women Reservation Bill) पेश करेगी जिसे विशेष सत्र से तीसरे दिन लंबी बहस के बाद लोकसभा में पास कर दिया गया था. महिला आरक्षण बिल को पारित किए जाने की घोषणा के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) ने सदन में यह जानकारी दी कि गुरुवार, 21 सितंबर को चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की अन्य उपलब्धियों पर लोकसभा में चर्चा होगी.

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर आज लोकसभा में चर्चा

विशेष सत्र के तीसरे दिन (Parliament Special Session) राज्यसभा में चर्चा के दौरान तमाम राजनीतिक दलों के सदस्यों ने ये मांग की थी कि Chandrayaan-3 अभियान की सफलता के लिए भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई देने हेतु सदन में एक प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें– India-Canada Tension: भारत और कनाडा के बीच चरम पर तनाव, 10 प्वाइंट में जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने चर्चा के अंत में एक प्रस्ताव पढ़ा जिसे सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया.

सदन वैज्ञानिकों की सराहना और सम्मान करता है

प्रस्ताव में कहा गया, ‘भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम राष्ट्रीय गौरव का विषय है. यह अंतर्निहित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक कौशल के बारे में एक सतत साक्ष्य है. सकारात्मक पारिस्थितिकी तंत्र और दूरदर्शितापूर्ण नेतृत्व ने हमारे वैज्ञानिकों को उनके पूर्ण सामर्थ्य का लाभ उठाने और उनकी ऊर्जा को उन्मुक्त करने और इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को हासिल करने में समर्थ बनाया.’ प्रस्ताव में आगे कहा गया, ‘यह सदन वैज्ञानिकों की सराहना और सम्मान करता है, जिनमें विशेषतौर पर महिला वैज्ञानिक भी शामिल हैं, जिन्होंने चंद्रमा के अविजित दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग करने की उपलब्धि को हासिल किया.

ये भी पढ़ें– नारी शक्ति वंदन अधिनियम: लोकसभा और विधानसभाओं में 33% सीटें, SC/ST में कोटा, 2024 चुनावों से पहले लागू होना संभव नहीं

यह उपलब्धि तथा अन्य अंतरिक्ष अभियान दीर्घकाल तक बने रहने वाले सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेंगे.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top