All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

Gold Price 20 October: इजरायल-हमास की जंग में उछल रहा सोने का भाव, बहुत जल्द बनाएगा नया रिकॉर्ड

gold

Gold Price: इजरायल-हमास की जंग में सोना अब तपने लगा है। आज एमसीएक्स पर 10 गोल्ड का वायदा भाव 60600 पर पहुंच गया। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में सोना 3,136 ऑस्ट्रेलियन डॉलर प्रति औंस की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। जेपी मॉर्गन ने 2024 तक सोने के रेट को लेकर 2,175 डॉलर प्रति औंस की भविष्यवाणी की है। इस लिहाज से अगर देखें तो सर्राफा बाजारों में सोना बहुत जल्द एक नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। बता दें 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव ऑल टाइम हाई 61739 रुपये पर पहुंच गया था। 

ये भी पढ़ें–अब Google Pay लोन भी बांटेगा, कितना और किसे मिलेगा कर्ज, EMI का क्‍या रहेगा फंडा, कंपनी ने डिटेल में दी जानकारी

केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध अभी खत्म हुआ नहीं था कि इजरायल-फिलीस्तीन के बीच जंग छिड़ गई। मध्य पूर्व में हाल के संघर्षों के कारण सोने के बाजार पर असर पड़ने लगा है। यहां सोने के भाव ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में 3,443 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में सोने के भाव एक नई ऊंचाई पर को सकते हैं। यानी एक और नया ऑल टाइम हाई देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें–बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं होगा लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट का आयात, सरकार ने बनाया पोर्टल

ये भी पढ़ें– FD करवाने वालों के लिए खुशखबरी, अक्टूबर में 10 बैंकों ने बढ़ाया इंटरेस्ट रेट, अभी और बढ़ने की उम्मीद

अजय केडिया ने बताया कि  ईरान की भागीदारी और मध्य पूर्व संकट के बारे में चिंताएं भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा रही हैं, जो संभावित रूप से वैश्विक बाजारों को प्रभावित करती हैं। यह स्थिति चीन-ताइवान संबंधों पर भी असर डाल सकती है। आशंका है कि संकट का फायदा चीन उठा सकता है। इन भू-राजनीतिक कारकों से प्रभावित सोने का मूल्य, उभरती वैश्विक चुनौतियों के सामने अनिश्चित बना हुआ है। अन्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमास-इजरायल युद्ध से जो स्थिति बनी है, उसमें गोल्ड के रेट बढ़ने तय हैं। अगर यह युद्ध आगे भी जारी रहा तो सोने के रेट बढ़ेंगे और अगर किसी वजह से यह संघर्ष थम गया तो फिर से रेट नीचे आएंगे। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top