All for Joomla All for Webmasters
दिल्ली/एनसीआर

‘लगता है SC में मौजूद थे श्रीकृष्ण, उन्होंने जनतंत्र का चीरहरण रोका…’, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत पर बोले केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों चल रहा है। आज इसका छठा दिन है। छठे दिन बीजेपी और आप के विधायकों ने राजधानी की समस्याओं के बारे में सदन को अवगत कराया। वहीं सीएम केजरीवाल ने भी सदन को संबोधित किया। वह चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को भगवान का दर्जा दिया।

ये भी पढ़ें– 34 साल की मेहनत, 2 कर्मचारी से शुरुआत, अब 67500 करोड़ का कारोबार, बाप-दादा से कुछ नहीं मिला, खुद बनाया मुकद्दर

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का आज छठा दिन है। छठे दिन की शुरुआत नियम संख्या 280 (विशेष उल्लेख) के साथ हुई। बीजेपी और आप के विधायकों ने राजधानी की समस्याओं के बारे में सदन को अवगत कराया। वहीं चंडीगढ़ मेयर चुनाव प्रकरण पर भी अल्पकालिक चर्चा की गई। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने भी सदन को संबोधित किया। 

केजरीवाल चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत के बाद बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि गीता में एक श्लोक है यदा यदा ही …. इसका मतलब जब जब धरती पर अन्याय बहुत अधिक हो जाएगा तो मैं जन्म लूंगा। भगवान ने मानव जाति को उसके कल्याण का भरोसा दिलाया था।

ये भी पढ़ें– Juniper Hotels IPO: खुल गया 1800 करोड़ का इश्‍यू, सब्सक्राइब करें या दूरी बनाएं? एक्‍सपर्ट व्‍यू

आज अधर्म का ही बोलबाला है। देश को अच्छे भविष्य देने की कोशिश करने वाला मनीष सिसोदिया जेल में है जबकि बहू-बेटियों को अपमानित करने वाला ब्रजभूषण खुलेआम घूम रहा है। एमएलए खरीदे जा रहे हैं। हर तरफ बुरा हाल है। ईमानदारी की कोई कीमत नहीं, भ्रष्ट लोगों का ही बोलबाला।

सीएम केजरीवाल के मुख्य व्यक्तव्य

  • उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कृष्ण जी वहां थे। उन्होंने कैमरे ऑफ नहीं होने दिए। जैसे उन्होंने द्रौपदी का चीरहरण रोका, उसी तरह उस दिन उन्होंने जनतंत्र का चीरहरण रोका। ऐसा लगता है कि कल सुप्रीम कोर्ट में भी भगवान मौजूद थे। शायद चीफ जस्टिस के अंदर भगवान बैठे थे। हम सुप्रीम कोर्ट और सारी बेंच को धन्यवाद देना चाहते हैं।
  • भाजपा चुनाव जीतती नहीं बल्कि चोरी करती है। भाजपा पाप कर रही है, अधर्म कर रही है। लेकिन भगवान ने भी बता दिया कि वो भाजपा के नहीं, देशवासियों के साथ है। भगवान आने वाले समय में भी भाजपा को जीतने नहीं देंगे। अब अधर्म नहीं जीत पाएगा।
  • ऐसा लगता है कि कल सुप्रीम कोर्ट में भी भगवान मौजूद थे। शायद चीफ जस्टिस के अंदर भगवान बैठे थे। हम सुप्रीम कोर्ट और सारी बेंच को धन्यवाद देना चाहते हैं। भाजपा चुनाव जीतती नहीं बल्कि चोरी करती है। भाजपा पाप कर रही है, अधर्म कर रही है। लेकिन भगवान ने भी बता दिया कि वो भाजपा के नहीं, देशवासियों के साथ है। भगवान आने वाले समय में भी भाजपा को जीतने नहीं देंगे। अब अधर्म नहीं जीत पाएगा।
  • किसानों को दिल्ली नहीं आने दे रहे। अपनी बात रखने का सभी को अधिकार। वो बेचारे अपनी फसल का दाम ही तो मांग रहे हैं। व्यापारी परेशान हैं। गरीबों की झुग्गियां तोड़ी जा रही है। लग रहा है कि भगवान के अवतरित होने का समय आ गया है।
  • कुछ दिन पहले कांग्रेस के खातों को सीज कर दिया, अब आप के खाते सीज करने की तैयारी है। ये तो खुलेआम कह रहे हैं कि हम तो 370 सीटें जीत रहे हैं। इन्हें देश के 140 करोड़ लोगों की जरूरत ही नहीं, वो जाएं तेल लेने।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव प्रकरण पर अल्पकालिक चर्चा

सोमनाथ भारती: भाजपा में शर्म नाम की चीज नहीं। सच सामने आने पर भी सुप्रीम कोर्ट में भाजपा के वकील ने कहा कि चुनाव दोबारा करवा दीजिए। मेरा अधिकारियों को कहना है कि भाजपा का नहीं, संविधान का सम्मान करें। नहीं तो जो अब अनिल मसीह के साथ होगा, वही आपके साथ होगा।

ये भी पढ़ें–  Stocks in News: आज Minda Corp, Kotak Bank, NBCC सहित फोकस में रहेंगे ये स्‍टॉक, इंट्राडे में दिखेगा एक्‍शन

राजेश गुप्ता: अगर भाजपा ऐसे ही संविधान का उपहास उड़ाती रहेगी और हम बात-बात पर कोर्ट जाते रहेंगे तो देश में प्रजातंत्र बचेगा ही नहीं।

राजेन्द पाल गौतम: पूरे देश को एक संदेश जाना चाहिए। अनिल मसीहा पर ही नहीं बल्कि देश के गृह मंत्री पर भी मुकदमा चलना चाहिए। जो भी इस प्रकरण में दोषी रहे है, सभी पर कार्रवाई की जाए।

जरनैल सिंह: जब से आप और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया, तभी से भाजपा के होश उड़े हुए थे। इसके बाद ही सारा षडयंत्र रचा गया। यह पार्टी सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी स्तर पर जा सकती है।

सौरभ भारद्वाज: चंडीगढ़ जैसी छोटी जगह पर भाजपा द्वारा ऐसा षडयंत्र रचा जाना चिंताजनक है। इससे बू आती है कि ये लोग चुनाव में जीत हासिल करने के लिए और क्या क्या कर सकते हैं।

गोपाल राय: भाजपा के कारनामे आज पूरा देश देख रहा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सब कुछ कैमरे की जद में हुआ। बड़ी बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले में भाजपा नेताओं के मुंह पर ताले लग गए हैं। भाजपा में शर्म हो तो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बर्खास्त करे।

ये भी पढ़ें– Weather Update: आज मचेगी तबाही! तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि, IMD का लेटेस्‍ट अपडेट उड़ा देगी नींद

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सात साल से नई वृद्धावस्था पेंशन बंद है। इससे हजारों लोग परेशान हैं। सीएम और विभागीय मंत्री को इस पर तत्काल संज्ञान लेनी चाहिए। बिजवासन से आप विधायक बीएस जून ने क्षेत्र में जल संकट की ओर ध्यान केंद्रित कराया। उन्होंने कहा कि इस संकट का सामाधान किया जाए। बोरवेल सील नहीं की जानी चाहिए। 

आप विधायकों ने समस्याओं की ओर दिलाया ध्यान

आप विधायक सहीराम ने कहा कि तेहखंड के स्कूलों में खेल सुविधाओं का अभाव है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं आप विधायक मदनलला ने कहा कि गढ़ी गांव में बरसाती नाले की सफाई सालों से बंद पड़ी है। पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे स्थानीय लोगों का बुरा हाल है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top