All for Joomla All for Webmasters
बिहार

Bihar Crime: छेड़छाड़ का विरोध करने पर पहले भाइयों को पीटा, फिर पिता को मार दी गोली

crime

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पहले भाइयों को जमकर पीटने का मामला सामने आया है। इसके बाद बेखौफ बदमाशों ने पिता को गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर पड़े। लड़की के पिता पूर्व पंच सदस्य हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

संवाद सूत्र, खरीक (भागलपुर)। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने शुक्रवार को पहले दो भाइयों को जमकर पीटा, फिर पिता को गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर पड़े। तीनों बदमाशों ने उन्हें मृत समझ लिया और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Prices: इन राज्यों में और गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, ये हैं नए रेट्स

घटना खरीक बाजार क्षेत्र में हुई। लड़की के पिता पूर्व पंच सदस्य हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नरेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। जख्मी पिता ने पुलिस को बताया कि वह शौच के लिए खेत जा रहे थे।

राह आते-जाते करते हैं छेड़छाड़

तभी देखा कि पश्चिमी घरारी निवासी छोटू सिंह दो अन्य साथियों के साथ मेरे बेटे और भतीजे की पिटाई कर रहा थे। मैंने मारपीट करने से मना किया तो छोटू सिंह ने मुझे गोली मार दी। गोली बाएं कंधे पर लगी है। तीनों शोहदे मेरी बेटी पर गंदी नजर रखते हैं। राह आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं।

ये भी पढ़ें–  Tata Group की एयरलाइन Air India ने की छंटनी, 180 एंप्लॉयी की हुई छुट्टी; कंपनी ने बताई वजह

इसी का विरोध करने के कारण तीनों ने मेरे बेटे-भतीजे को पीटा और मुझे गोली मार दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top