All for Joomla All for Webmasters
झारखण्ड

गजब! होली पर गटक गए 80 करोड़ की शराब, सरकार ने किया था ड्राई डे का एलान

sarab

होली के दिन ड्राई डे घोषित किए जाने के बावजूद शराब की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। आलम यह रहा कि लोग एक ही दिन में 80 करोड़ की शराब गटक गए। होली को लेकर राज्य में शराब की सर्वाधिक बिक्री 23 24 व 26 मार्च को हुई है। अन्य दिनों में शराब की बिक्री का औसत देखा जाय तो प्रतिदिन लगभग दस करोड़ मूल्य की शराब बिकती है।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में होली पर इस वर्ष लोग लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की शराब गटक गए। सर्वाधिक शराब की बिक्री 24 मार्च को 47.65 करोड़ की हुई। क्योंकि, 25 मार्च को होली के अवसर पर ड्राइ डे घोषित था। होली 26 मार्च को भी होने के कारण इस दिन 23.87 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है।

ये भी पढ़ें–बड़े सरकारी बैंक पर 564 करोड़ का जुर्माना, फैसले के खिलाफ BOI ने उठाई आवाज, जानिए क्या है पूरा मामला

इन तिथियों में हुई सर्वाधिक बिक्री

होली को लेकर राज्य में शराब की सर्वाधिक बिक्री 23, 24 व 26 मार्च को हुई है। अन्य दिनों में शराब की बिक्री का औसत देखा जाय तो प्रतिदिन लगभग दस करोड़ मूल्य की शराब बिकती है। एक मार्च से 26 मार्च तक की बिक्री को देखें तो राज्य के लोगों ने 350 करोड़ 75 लाख 52 हजार 628 रुपये की शराब पी है।

किस तिथि को कितने की बिकी शराब

जिला24 मार्च26 मार्च
चतरा1956028010230230
हजारीबाग4020674512500295
लातेहार60215354832500
गोड्डा103085207764445
प. सिंहभूम129767007451600
दुमका 88266207534625
पाकुड़ 30981903095420
खूंटी 50139003167295
कोडरमा204687408687005
साबिगंज 85188656040380
जामताड़ा 34761452425970
लोहरदगा28359102188075
गुमला 49218753901970
रांची8306169040176716
रामगढ़ 2133607011081430
सरायकेला1734802010276775
गढ़वा6364530
पू. सिंहभूम5034484017188740
सिमडेगा 37611203098145
धनबाद 5827625524629475
गिरिडीह2167689516763000
बोकारो3402026110239070
देवघर1688560511787340
पलामू1725964913714055
कुल476568960238774556

राजस्व लक्ष्य के करीब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्व लक्ष्य के काफी करीब है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभाग को 2360 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य दिया गया है।

ये भी पढ़ें– Nirmala Sitharaman Net Worth: पैसों की कमी के चलते चुनाव लड़ने से इनकार, जानें वित्त मंत्री की कितनी है नेटवर्थ?

26 मार्च 2024 तक 2282.32 करोड़ रुपये का राजस्व विभाग को मिल चुका है। वित्तीय वर्ष के समापन में अभी पचं दिन शेष है। विभाग को उम्मीद है कि बहुत जल्द ही राजस्व लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top