All for Joomla All for Webmasters
शेयर बाजार

Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की टाटा कैपिटल लाएगी IPO! जानिए कब मिलेगा निवेश का मौका

Tata Capital IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज के बाद टाटा ग्रुप की एक और कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है। लेकिन यह टाटा संस नहीं है। ये है टाटा कैपिटल।

ये भी पढ़ें : Swiggy IPO: स्विगी के IPO को शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी, लाएगी 10000 करोड़ रु से ज्यादा का पब्लिक इश्यू

टाटा ग्रुप टाटा कैपिटल का आईपीओ लाने की तैयारी में है। पिछले कुछ महीनों में, टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के सितंबर 2025 तक आईपीओ लाने की चर्चा रही है। मगर टाटा ग्रुप की एक और कंपनी जल्द ही अपना पब्लिक इश्यू ला सकती है। अब तक का टाटा ग्रुप का लास्ट आईपीओ टाटा टेक्नोलॉजीज का रहा। इसका आईपीओ नवंबर 2023 में आया था।

20 साल बाद आया था आईपीओ

टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ लगभग 20 सालों में टाटा ग्रुप की ओर से पहला आईपीओ रहा। इतना ही नहीं 2023 में टाटा टेक्नोलॉजीज सबसे अधिक प्रीमियम पर लिस्ट होने वाली कंपनी भी बन गई।

ये भी पढ़ें :  Stock Market: अगले हफ्ते शेयर बाजार में रहेगी तेजी या आएगी गिरावट? जानिए क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

इसके शेयर बीएसई पर 1200 रुपये प्रति शेयर पर 140 प्रतिशत के भारी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 475 रुपये से 500 रुपये प्रति का था और फाइनल प्राइस 500 रु तय हुआ था।

टाटा संस के पास 95 प्रतिशत हिस्सेदारी

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार टाटा ग्रुप ने टाटा कैपिटल के आईपीओ की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। टाटा ग्रुप टाटा कैपिटल को 2024 के अंत तक लिस्ट करने पर विचार कर रहा है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के पास टाटा कैपिटल की लगभग 95 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें : Voda-Idea FPO: कंपनी ने जीती जिंदगी जीने की लड़ाई या आगे होगी मोटी कमाई!

आरबीआई के नियमों के अनुसार, टाटा संस और टाटा कैपिटल दोनों अपर लेयर की एनबीएफसी हैं, जो शेयर बाजार में इनकी लिस्टिंग को अनिवार्य बनाता है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार अनलिस्टेड मार्केट में टाटा कैपिटल के शेयर का रेट 1100 रु से अधिक है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top