All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

IRCTC Tour Package: गांधी जयंती पर पाइए अहमदाबाद घूमने का मौका, भारतीय रेल लेकर आया है यह शानदार टूर पैकेज

IRCTC

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आने वाले 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयन्ती है। अगर आप भी बापू के अनुयाई हैं और छुट्टियों में कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो आप गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद घूमने के लिए जा सकते हैं। अक्टूबर में ही नवरात्रि शुरू होने वाली है, और नवरात्रि के वक्त अहमदाबाद के कई हिस्सों में डांडिया उत्सव भी मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप अक्टूबर में अहमदाबाद दर्शन के लिए निकलते हैं, तो आप वहां के सांस्कृतिक रंगों से भी काफी नजदीक से वाकिफ हो सकते हैं।

IRCTC अहमदाबाद टूर करने का मन बना रहे पर्यटकों के लिए काफी शानदार पैकेज की पेशकश कर रहा है। IRCTC ने अपने इस पैकेज को अहमदाबाद हेरिटेज टूर का नाम दिया है। 3 रात और 4 दिन वाले इस पैकेज में IRCTC की तरफ से कई सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में।

कहां से शुरु होगी यात्रा

अहमदाबाद के इस टूर की शुरुआत, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से दोपहर के 3 बजकर 45 मिनट पर होगी। इसके बाद अगली रात को यात्री, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां पर रात में आराम करने के बाद, अगली लुबह यात्री नाश्ता करके अहमदाबाद घूमने के लिए निकलेंगे। अहमदाबाद में पहले दिन यात्री सन टेंपल और रानी की वाव जाएंगे। इसके अगले दिन यात्रियों को, अक्षरधाम मंदिर, साबरमती आश्रम और कांकरिया झील जैसी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इसके अगले दिन यात्री वापस मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

कौन कौन सी सुविधाएं मिलेंगी

इस टूर के तहत यात्रियों को तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिलेगा। यात्री अपने बजट के हिसाब से चेयर क्लास या इकोनॉमी क्लास का पैकेज बुक कर सकते हैं। इसके अलावा इस पैकेज में यात्रियों के, नाश्ते और डिनर की व्यवस्था भी की जाएगी। सभी साइटसीन के लिए एसी गाड़ियां मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही तीन रातों के आराम के लिए अहमदाबाद में, होटल की व्यवस्था की जाएगी।

कितने का है यह टूर पैकेज

3 रात और 4 दिन वाले इस अहमदाबाद टूर पैकेज के लिए आपको 13390 रुपए खर्च करने होंगे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top