All for Joomla All for Webmasters
एजुकेशन

School Closed! कोरोना के चलते 15 राज्यों के स्कूल बंद, जानें आपके राज्य के हालात

School Closed: देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्कूलों को लेकर गाइडलाइंस लागू कर दी गई है. 

नई दिल्ली: School Closed: देशभर में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कई राज्य की सरकारों ने गाइडलाइंस लागू करना शुरू कर दिया है. गाइडलाइंस के चलते देशभर के करीब 15 राज्यों की स्कूलों को भी बंद करने का फैसला लिया गया है. वहीं कुछ राज्यों में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में क्लासेस लग रही हैं. 

कब तक बंद रहेंगे स्कूल
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कोरोना को देखते हुए जनवरी और फरवरी 2022 में स्कूलों को बंद रखा जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार फरवरी में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन पीक पर रहने वाला है. ऐसे में यहां जानें किन राज्य की स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. 

  • दिल्ली में 3 जनवरी 2022 से अगले आदेश तक स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. 
  • हरियाणा में 12 जनवरी तक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे.
  • महाराष्ट्र में 31 जनवरी 2022 तक स्कूल बंद रहेंगे. वहीं पुणे में 8वीं तक के स्कूल 30 जनवरी 2022 तक बंद रखे जाएंगे. 
  • तमिलनाडु में 8वीं तक के स्कूल 10 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे. 
  • ओडिशा में प्राइमरी स्कूल की क्लासेस अगले ऑर्डर तक बंद रहेंगी. 
  • पश्चिम बंगाल में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे. 
  • राजस्थान के जयपुर में 9 जनवरी 2022 तक 8वीं तक की कक्षाएं अब नहीं लगेंगी. 
  • बिहार में 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे, 9वीं से 12वीं की कक्षाएं 50 फीसदी क्षमता के साथ ऑफलाइन मोड में चलेंगी. 
  • तेलंगाना में स्कूल और कॉलेज 8 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे.  
  • झारखंड में 15 जनवरी 2022 तक सभी स्कूल बंद.
  • गोवा में 26 जनवरी 2022 तक स्कूल, कॉलेज बंद. 
  • पंजाब में 15 जनवरी 2022 तक सभी स्कूल बंद. 
  • छत्तीसगढ़ में 4 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों के स्कूल बंद. 
  • मुंबई में 31 जनवरी तक 9वीं तक के स्कूल बंद. 10वीं-12वीं की कक्षाएं चलती रहेंगी. 
  • मध्य प्रदेश में 8वीं तक के स्कूल 9 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे.  

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top