All for Joomla All for Webmasters
धर्म

33 दिनों के लिए अस्त हो रहे शनि देव, इन 5 राशि वालों को रहना होगा सतर्क

shanidev

ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के अस्त या राशि परिवर्तन का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। जब कोई ग्रह, सूर्य के नजदीक पहुंच जाता है तब उसे अस्त माना जाता है। कहते हैं कि सूर्य के नजदीक जाने पर उस ग्रह का प्रभाव नष्ट हो जाता है। शनि को कर्म और आयु का प्रदाता माना जाता है। शनि 22 जनवरी को अस्त होंगे और 24 फरवरी को उदय होंगे। शनि 33 दिनों के लिए अस्त रहेंगे। जानिए शनि अस्त के दौरान किन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान-

मेष- शनि का अस्त होना आपके लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। शनि और मंगल के बीच शत्रुता का भाव माना जाता है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर सावधान रहना होगा, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

कर्क- कर्क राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य है। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा और शनि ग्रह के बीच शत्रुता का भाव माना जाता है। ऐसे में नौकरी पेशा करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन– शनिदेव का अस्त होना आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर नहीं आएगा। मिथुन राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। इसलिए 33 दिनों तक आपको सावधान रहना होगा। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। खान-पान में सावधानी बरतें।

कन्या– कन्या राशि वालों को शनि अस्त के दौरान मेहनत का फल नहीं मिलेगा। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए खानपान में विशेष सावधानी बरतें।

तुला- शनि अस्त का तुला राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्यस्थल पर छवि बिगड़ने की संभावना है। इस दौरान आपको काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कई क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top