All for Joomla All for Webmasters
उत्तराखंड

उत्तराखंड चुनाव 2022: हरक सिंह रावत आज दिल्ली में ज्वाइन कर सकते हैं कांग्रेस, जानें- इस पर क्या बोले सीएम

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किए गए और मंत्रिमंडल से बर्खास्त हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हरक सिंह रावत ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अब भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने हरक सिंह रावत को कई मौके दिए हैं। भाजरा परिवारवाद नहीं, राष्ट्रवाद की पार्टी है।

दरअसल, रविवार देर रात भाजपा से हरक सिंह रावत को छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया था। साथ ही मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद अब आज हरक सिंह रावत दिल्‍ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हरक छह साल पहले मार्च 2016 में आठ अन्‍य कांग्रेस विधायकों के साथ कांग्रेस छोड भाजपा में आए थे। हरक सिंह रावत ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अब भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा। हरक सिंह रावत ने बताया कि वे कांग्रेस में शामिल होंगे या जनता के लिए काम करेंगे।

सीएम धामी ने लिया आड़े हाथ

वही, इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत  को आड़े हाथ लिया। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा ने हरक सिंह रावत को कई मौके दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि भाजपा परिवारवाद नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की पार्टी है।

उमेश शर्मा काऊ बोले, मरते दम तक भाजपा में ही रहूंगा

हरक सिंह रावत के करीबी विधायक उमेश शर्मा काऊ के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं भी जोरों पर थीं। हालांकि अब उन्होंने इससे किनारा किया है। उनका साफ तौर पर कहना है कि वे भाजपा में हैं और मरते दम तक रहेंगे। उनका पार्टी बदलने का कोई प्लान नहीं है। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top