All for Joomla All for Webmasters
ओडिशा

ULB Election Odisha 2022: ओडिशा में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पार्षद आरक्षण सूची जारी

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने बुधवार को सभी 107 शहरी स्थानीय निकायों (एनएसी/नगर पालिका) में पार्षदों के लिए आरक्षण सूची जारी की। आरक्षण सूची के अनुसार, कुल 1756 में से 668 वार्ड अनारक्षित हैं, जबकि 122 अनुसूचित जाति के लिए, 171 अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए, 49 अनुसूचित जनजाति के लिए और 133 अनुसूचित जनजाति महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 613 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

एसईसी आदित्य प्रसाद पाढ़ी ने कहा कि जिला कलेक्टरों ने एसईसी को परिसीमन और आरक्षण सूची प्रस्तुत की है, जबकि राज्य सरकार ने तीन नगर निगमों के परिसीमन और आरक्षण सूची को प्रस्तुत किया है। इसलिए नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया अभी शुरू की जा सकती है। इस प्रक्रिया में सबसे पहले हम मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेंगे। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 1 जनवरी, 2022 को अपनी मतदाता सूची को संशोधित किया है और हमें 5 जनवरी, 2022 को भेजा है। सूची के आधार पर, नगर पालिका, एनएसी और निगमों के लिए मतदाता सूची को संशोधित किया जाएगा।

पाढ़ी ने कहा कि प्राथमिक मतदाता सूची 10 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी और 11 से 16 फरवरी के बीच छह दिनों के लिए आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची 24 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी और 28 फरवरी को चार दिनों के बाद एसईसी को जमा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी 110 शहरी स्थानीय निकायों- 48 नगर पालिकाओं, 59 एनएसी और तीन नगर निगमों के लिए मतदाता सूची संशोधन फरवरी अंत तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में कोई नया नाम नहीं जोड़ा जाएगा क्योंकि सूची को 1 जनवरी, 2022 को संशोधित किया गया है और यदि कोई गलती सामने आती है तो सुधार किया जाएगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top