All for Joomla All for Webmasters
झारखण्ड

पड़ोस में हो रहे पंचायत और नगर निगमों के चुनाव, जानिए झारखंड में कब होंगे

जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Panchayat Elections झारखंड के पड़ोसी राज्य ओडिशा में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। एक और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में नगर निगमों के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। बिहार और यूपी जैसे पड़ोसी राज्यों में पिछले साल ही पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं। महाराष्ट्र के मुंबई महा नगरपालिका में भी चुनाव की तैयारी है। झारखंड के पड़ोसी राज्य और दूसरे राज्यों में पंचातय और नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में झारखंड के लोग जानना चाहते हैं कि यहां कब पंचायत और नगर निगमों के चुनाव होंगे ? आखिर झारखंड सरकार चुनाव क्यों नहीं करना चाहती है ? राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आमल ने पिछले दिनों धनबाद दाैरे के दाैरान मार्च, 2022 से पहले चुनाव संपन्न कराने की बात कही थी। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यहां भी पंचायत और नगर निगमों के चुनाव होंगे।

झारखंड सरकार ने कर दी है चुनाव की अनुशंसा

झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इसकी घोषणा राज्‍य न‍िर्वाचन आयोग कभी भी कर सकता है। झारखंड सरकार की ओर से चुनाव कराने के ल‍िए र‍िपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग के पास भेज दी गई है। अब चुनाव आयोग को तय करना है कि वह झारखंड में पंचायत चुनाव कब होंगे। कितने दिनों और कितने चरण में चुनाव होंगे, इस बाबत जल्द घोषणा हो सकती है।

दिसंबर, 2020 में समाप्त हो चुका कार्यकाल

झारखंड में पिछला पंचायत चुनाव दिसंबर 2015 में हुआ था। दिसंबर, 2020 में कार्यकाल समाप्त हो चुका है। 

कार्यकाल खत्‍म होने के बाद से ही लोग पंचायत चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने चुनाव टाल द‍िया था। पंचायतों के कार्यकाल को क्रमश: छह-छह माह के ल‍िए व‍िस्‍तार दे द‍िया था।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top