बिहार के मुंगेर में बार-बालाएं जमकर ठुमके लगा रहीं थी। इसी बीच तमंचे पर डिस्को हो चला और जमकर ठांय-ठांय की आवाज सुनाई देने लगी। हुई इस फायरिंग में एक गोली एक बार-बाला को जा लगी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर, (मुंगेर): खड़गपर थाना क्षेत्र अंतर्गत निशिहारा गांव में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आयोजित आर्केस्ट्रा में हर्ष फायरिंग में एक अधेड़ जख्मी हो गया। घटना देर रात देर रात एक बजे के आसपास की है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर निशहारा गांव स्थित एक शिव मंदिर परिसर के समीप आर्केस्ट्रा चल रहा था। बालाएं डांस कर रही थी। बालाओं के डांस पर लोग थिरक रहे थे। इस बीच भीड़ में फायरिंग की गई, इसमें एक अधेड़ कौडिया गांव के बुद्धेश्वर मंडल (55) जख्मी हो गया। गोली का कंधे में लगी है।
आनन-फानन में जख्मी अधेड़ का खड़गपुर अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के बाद आर्केस्ट्रा स्थल पर कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति मच गई। सूचना मिलने के बाद खड़गपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।