All for Joomla All for Webmasters
खेल

Mumbai Indians Schedule 2022: मुंबई की टीम कब-कब खेलेगी अपना मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

IPL

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई की टीम इस बार-बार नए खिलाड़ियों के दम पर ताल ठोकने के लिए तैयार है। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि नई टीम होने के बावजूद उनकी टीम में मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है। इस बार टीम में क्विंटन डी काक और पांड्या ब्रदर्स के अलावा जिस खिलाड़ी की कमी सबसे ज्यादा कमी खलेगी वो हैं तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट लेकिन बावजूद इसके महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि मुंबई को ट्राफी जीतना आता है।

टीम की तरफ से ओपनिंग पेअर की घोषणा कर दी गई है। रोहित शर्मा के साथ सबसे बड़ी कीमत पर खरीदे गए इशान किशन मोर्चा संभालेंगे। मध्यक्रम में पहले मैच में जरूर सूर्यकुमार यादव की कमी खलेगी लेकिन एक बार जब वो फिट होकर आ जाते हैं तो मुंबई के पास मध्यक्रम में भी अच्छा विकल्प होगा। युवा खिलाड़ियों की बात करें तो सब दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 सेंसेशन डेवाल्ड ब्रेविस की बल्लेबाजी देखने के लिए उत्सुक हैं।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह. टिमल मिल्स, मुर्गन अश्विन, जयदेव उनादकट और बासिल थंपी जैसे गेंदबाज हैं जिसके ऊपर विरोधियों को रोकने की जिम्मेदारी होगी।

मुंबई अपने आइपीएल 2022 अभियान की शुरुआत 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ करेगी। आइए नजर डालते हैं कि मुंबई कब-कब अपना मैच खेलेगी। पहली बार 10 टीमों को दो वर्चुअल ग्रुप में बांटा गया है। मुंबई की टीम ग्रुप ए में केकेआर, राजस्थान, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ है।

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

27 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स 3.30 दोपहर ब्रेबोन स्टेडियम

2 अप्रैल, राजस्थान रायल्स 3.30 दोपहर डीवाई पाटिल स्टेडियम

6 अप्रैल, कोलकाता नाइटराइडर्स 7.30 शाम एमसीए स्टेडियम

9 अप्रैल, रायल चैलेंजर्स बेंगलोर 7.30 शाम एमसीए स्टेडियम

13 अप्रैल, पंजाब किंग्स 7.30 शाम एमसीए स्टेडियम

16 अप्रैल, लखनऊ सुपरजाइंट्स 3.30 दोपहर ब्रेबोन स्टेडियम

21 अप्रैल, चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 शाम डीवाई पाटिल स्टेडियम

24 अप्रैल, लखनऊ सुपरजाइंट्स 7.30 शाम वानखेड़े स्टेडियम

30 अप्रैल, राजस्थान रायल्स 7.30 शाम डीवाई पाटिल स्टेडियम

6 मई, गुजरात टाइटंस 7.30 शाम ब्रेबोन स्टेडियम

9 मई, कोलकाता नाइटराइडर्स 7.30 शाम डीवाई पाटिल

12 मई चेन्नई सुपर किंग्स 7.30 शाम वानखेड़े स्टेडियम

17 मई, सनराइजर्स हैदराबाद 7.30 शाम वानखेड़े स्टेडियम

21 मई, दिल्ली कैपिटल्स 7.30 शाम वानखेड़े स्टेडियम

इस सीजन में मुंबई की पूरी टीम-

रोहित शर्मा(कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, काइरोन पोलार्ड, इशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थंपी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टिमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, फेबियन एलन।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top