All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Chandra grahan 2022: आज चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में, इन चार राशियों को रहना होगा सतर्क

chandra grahan 2022: Lunar eclipse :बुद्ध पूर्णिमा के दिन सोमवार को इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। चन्द्र ग्रहण सुबह 7:58 पर लगेगा जो दिन में 11:25 पर समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई

chandra grahan 2022: Lunar eclipse :बुद्ध पूर्णिमा के दिन सोमवार को इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। चन्द्र ग्रहण सुबह 7:58 पर लगेगा जो दिन में 11:25 पर समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दौरान सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं, मंदिर के कपाट भी बंद नहीं होंगे। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल आचार्य ने बताया कि यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है। चंद्र ग्रहण का 5 राशियों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की आराधना और चन्द्रमा के मंत्रो का जाप करें। साथ ही अनाज आदि का दान भी करें।

इन राशियों पर पड़ेगा असर
मेष: चंद्र ग्रहण का मेष राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
मिथुन:  शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. विश्वासघात हो सकता है।
कर्क: .वाणी  एवं आचरण पर नियंत्रण रखना होगा. वाद विवाद करने से लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं।
वृश्चिक:  चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में ही है. वाद विवाद से बचें. मानसिक तनाव हो सकता है, वाहन सावधानी से चलाएं।
धनु:  धनु राशि के जातकों की फिजूलखर्जी बढ़ सकती है,सोच समझ कर निवेश करे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top