All for Joomla All for Webmasters
धर्म

करवा चौथ से लेकर दिवाली और छठ पूजा तक, जान लें इन प्रमुख त्योहारों की डेट और शुभ मुहूर्त

Festival 2022: पितृपक्ष समाप्त होते ही नवरात्रि शुरू होंगे और इसके बाद करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार आएंगे. जिनका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. आइए जानते हैं इन त्योहारों की डेट.

Festival 2022: हिंदू धर्म सितंबर से लेकर नवंबर तक का महीना बेहद ही खास होता है. क्योंकि इस दौरान शारदीय नवरात्रि, करवा चौथ, दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं. (Karwa Chauth 2022 Date and Time) जिनका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में अगर (Navratri 2022 Date and Time) आपको इन सभी त्योहारों की डेट व शुभ मुहूर्त पता हो तो तैयारी करना थोड़ा आसान हो जाएगा. आइए जानते हैं इन प्रमुख त्योहारों की डेट और क्या है शुभ मुहूर्त.

नवरात्रि 2022 (Navratri 2022)

हिंदू पंचांग के अनुसार पितृपक्ष के बाद आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन नवरात्रि की शुरुआत होती है. इस साल नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू होंगे और प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगीण् घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगाण् यानि आपके पास घटस्थापना यानि कलश स्थापना के लिए 1 घंटा 38 मिनट का समय है.

करवा चौथ 2022 (Karwa Chauth 2022)

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार बेहद ही महत्वपूर्ण है और इस साल यह व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. इस दिन चंद्रोदय का विशेष महत्व होता है और चंद्रोदय रात 8 बजकर 9 मिनट पर होगा.

धनतेरस 2022 (Dhanteras 2022)

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तेरहवीं तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर 2022, रविवार के दिन है. पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 44 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा.

दिवाली 2022 (Diwali 2022)

धनतेरस के बाद दिवाली का त्योहार आता है जो कि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है. इस साल यह तिथि 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी. पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगा.

गोवर्धन 2022 (Govardhan 2022)

दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन का त्योहार आता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है. इस साल गोवर्धन 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा और इस दिन शुभ मुहूर्त शाम को 4 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और रात भर रहेगा.

भाई दूज 2022 (Bhai Dooj 2022)

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगी और 27 अक्टूबर को 12 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार भाई दूज का त्योहार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

छठ पूजा 2022 (Chhath Puja 2022)

इस साल छठ पूजा का पावन त्योहार 30 अक्टूबर 2022 को शुरू होगा और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है. यह त्योहार 4 दिनों तक चलता है और इसकी शुरुआत 28 अक्टूबर को होगी. इसका पारण 31 अक्टूबर को किया जाएगा.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top