All for Joomla All for Webmasters
समाचार

व्रत-त्योहार लिस्ट नवंबर 2022: देवउठनी एकादशी से लेकर तुलसी विवाह तक, इस महीने आएंगे कई व्रत-त्योहार, यहां देखें लिस्ट

Vrat-Tyohar List November 2022: नवंबर का महीना भी व्रत-त्योहार के लिस्ट से बेहद ही महत्वपूर्ण है. इस महीने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आएंगे.

नवंबर 2022 के व्रत-त्योहार

  • 01 नवंबर, मंगलवार: गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 02 नवंबर, बुधवार: अक्षय कूष्माण्ड नवमी
  • 03 नवंबर, गुरुवार: कंस वध
  • 04 नवंबर, शुक्रवार: देवउठनी एकादशी, चातुर्मास का समापनए देव प्रबोधनी एकादशी
  • 05 नवंबर, शनिवार: तुलसी विवाह और शनि प्रदोष व्रत
  • 06 नवंबर, रविवार: बैकुंठ चतुर्दशी
  • 07 नवंबर, सोमवार: देव दीपावली, देव दीवाली
  • 08 नवंबर, मंगलवार: चंद्र ग्रहण, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती
  • 12 नवंबर, शनिवार: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी
  • 16 नवंबर, बुधवार: काल भैरव जयंती
  • 20 नवंबर, रविवार: उत्पन्ना एकादशी
  • 21 नवंबर, सोमवार: सोम प्रदोष व्रत
  • 22 नवंबर, मंगलवार: मासिक शिवरात्रि
  • 23 नवंबर, बुधवार: मार्गशीर्ष अमावस्या
  • 27 नवंबर, रविवार: विनायक चतुर्थी
  • 28 नवंबर, सोमवार: विवाह पंचमी, नाग पंचमी
  • 29 नवंबर, मंगलवार: चंपा षष्ठी

बता दें कि इस माह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो कि 8 नवंबर को है. इसकी वजह से देव दीपावली के तारीख में बदलाव हुआ है. हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि के दिन देव दीपावली मनाई जाती है लेकिन इस दिन पूर्णिता तिथि के ​दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है और ग्रहण में कोई पूजा नहीं की जाती. यही वजह है कि देव दीपवाली की तारीख 7 नवंबर की बजाय अब 8 नवंबर हो गई है. 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top