All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

अर्जुन कपूर को नहीं बल्कि इन्हें कह दिया मलाइका अरोड़ा ने हां, कहा- मजा आने वाला है

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। वह फैंस के साथ भी सोशल मीडिया के जरिए खूब इंटरैक्ट करती हैं। अब मलाइका ने एक पोस्ट किया जो वायरल हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने आज अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा कि मैंने हां कह दिया है। उनके पोस्ट करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस अंदाजा लगाने लगे कि कहीं मलाइका शादी के लिए तो नहीं तैयार हो गई हैं। उन्होंने कहीं अर्जुन कपूर से शादी का डिसीजन ले लिया है। इन सब अटकलों के बीच अब मलाइका ने नया पोस्ट किया है और पिछले पोस्ट की सच्चाई बताई है। मलाइका ने दरअसल, अर्जुन से शादी के लिए हां नहीं कहा है। उन्होंने बताया कि वह नया शो लेकर आ रही हैं। उनका ये शो काफी अलग होगा और यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगा। मलाइका ने जो फोटो शेयर की है उस पर लिखा है मूविंग विद मलाइका। मलाइका ने इसके साथ ही अपने इस नए शो को लेकर बाकी की जानकारी भी दी है।

क्या है मलाइका का पोस्ट

मलाइका ने लिखा, ‘मैंने हां कह दिया लेकिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार को अपने नए रिएलिटी शो को लेकर। शो का नामा है मूविंग विद मलाइका। इसके जरिए आप मुझे और क्लोज और पर्सनली देख पाएंगे जैसा इससे पहले कभी नहीं हुआ। रुकिए, आप लोग क्या सोच रहे हो मैं किस बारे में बात कर रही हूं? देखिए इस शो को जो 5 दिसंबर से स्ट्रीम हो रहा है।’

मलाइका की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सभी इस शो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस शो के जरिए हो सकता है कि मलाइका के डेली लाइफ अपडेट्स के बारे में फैंस को पता चले स्पेशयली उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में। यह मलाइका का डिजिटल डेब्यू है और इसमें मलाइका के परिवार वाले और करीबी दोस्त नजर आएंगे। इसके साथ ही हो सकता है कि अर्जुन कपूर भी इसमें नजर आएं और दोनों की लव लाइफ के बारे में और अपडेट मिले।

वहीं इस पोस्ट पर फैंस यह भी कमेंट कर रहे हैं कि उन लोगों पर तरह आ रहा है जिन्हें लगा कि मलाइका ने अर्जुन को हां कह दिया है। तो किसी ने कमेंट किया हम फालूत में खुश हो रहे थे कि ये मलाइका और अर्जुन की शादी की अनाउंसमेंट है।

फैंस जानेंगे करीब से

अपने इस शो को लेकर मलाइका ने स्टेटमेंट में कहा, ‘काफी समय से दुनिया ने मुझे सोशल मीडिया के लेंस के जरिए देखा है। लेकिन इस बार कुछ अलग होगा। इस शो के जरिए मैं अपने फैंस और मेरे बीच की जो दीवार है उसे तोड़ रही हूं और उन्हें अपनी दुनिया दिखाऊंगी। यह काफी मजेदार होगा क्योंकि मैं सभी को अपनी रोज की लाइफ के बारे में दिखाने वाली हूं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस शो को दिखाने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं।’ 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top