All for Joomla All for Webmasters
धर्म

Vivah Muhurat 2022: इस साल नवंबर-दिसंबर में विवाह के हैं केवल 8 मुहूर्त, जानें योग और नक्षत्र

Vivah Muhurat 2022: इस साल देवउठनी एकादशी पर चातुर्मास के समापन के बाद से मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त देख जा रहे हैं. नवंबर और दिसंबर मा​ह में शुभ विवाह के ​केवल 08 मुहूर्त ही हैं. जानते हैं नवंबर और दिसंबर के शुभ विवाह मुहूर्त, योग और नक्षत्र के बारे में.

Vivah Muhurat 2022: इस साल देवउठनी एकादशी पर चातुर्मास के समापन के बाद से मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त देख जा रहे हैं. इस साल के समापन में लगभग डेढ माह का समय है. इस दौरान विवाह के लिए गिनती के कुछ मुहूर्त हैं. नवंबर और दिसंबर मा​ह में शुभ विवाह के ​केवल 08 मुहूर्त ही हैं. इस कारण यह भी है कि शुक्र के अस्त होने से विवाह के मुहूर्त 24 नवंबर से मिल रहे हैं. 30 सितंबर को अस्त हुआ शुक्र ग्रह का 21 नवंबर को उदय होने जा रहा है. 21 नवंबर को शुक्र के उदय होने के साथ ही अष्टलक्ष्मी राजयोग बनेगा. आइए दृक पंचांग की मदद से जानते हैं नवंबर और दिसंबर के शुभ विवाह मुहूर्त के बारे में.

नवंबर 2022 के शुभ विवाह मुहूर्त
24 नवंबर, दिन गुरुवार
शुभ योग: सर्वार्थ सिद्धि योग, सुबह 06 बजकर 51 मिनट से शाम 07 बजकर 37 मिनट तक
सुकर्मा योग: दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से अगले दिन सुबह 08 बजकर 44 मिनट तक
अनुराधा नक्षत्र: शाम 07 बजकर 37 मिनट तक, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र

25 नवंबर, दिन शुक्रवार
सुकर्मा योग: प्रात:काल से सुबह 08 बजकर 44 मिनट तक, फिर धृति योग
ज्येष्ठा नक्षत्र: प्रात:काल से लेकर शाम 05 बजकर 21 मिनट तक, उसके बाद मूल नक्षत्र

27 नवंबर, दिन रविवार
वृद्धि योग: रात 09 बजकर 34 मिनट से अलगे दिन शाम 06 बजकर 05 मिनट तक
पूर्वाषाढा नक्षत्र: सुबह से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक, उसके बाद उत्तराषाढा नक्षत्र
रवि योग: सुबह 06 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 12 बजकर 38 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक

28 नवंबर, दिन सोमवार
वृद्धि योग: सुबह से लेकर शाम 06 बजकर 05 मिनट तक, उसके बाद ध्रुव योग
उत्तराषाढा नक्षत्र: प्रात:काल से लेकर सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक, फिर श्रवण नक्षत्र
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 10 बजकर 29 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 55 मिनट तक
रवि योग: सुबह 10 बजकर 29 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 55 मिनट तक

दिसंबर 2022 के शुभ विवाह मुहूर्त
02 दिसंबर, दिन शुक्रवार
सिद्धि योग: सुबह 07 बजकर 30 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक
उत्तर भाद्रपद नक्षत्र: सुबह से अगले दिन सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक
रवि योग: सुबह 06 बजकर 57 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक

07 दिसंबर, दिन बुधवार
सिद्ध योग: सुबह से लेकर देर रात 02 बजकर 55 मिनट तक
कृत्तिका नक्षत्र: सुबह से लेकर सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक, फिर रोहिणी नक्षत्र
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
रवि योग: सुबह 07 बजकर 01 मिनट ये सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक

08 दिसंबर, दिन गुरुवार
साध्य योग: सुबह से लेकर अगले दिन तड़के 03 बजकर 12 मिनट तक
रोहिणी नक्षत्र: सुबह से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक, फिर मॄगशिरा नक्षत्र

09 दिसंबर, दिन शुक्रवार
शुभ योग: सुबह से लेकर अगले दिन प्रात: 03 बजकर 44 मिनट तक, उसके बाद शुक्ल योग
मृगशिरा नक्षत्र: सुबह से लेकर दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक, फिर आर्द्रा नक्षत्र

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top