All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 January 2023: आज इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 15 January 2023: माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ रविवार का दिन है। आज मकर संक्रांति का त्योहार है और आज का दिन बहुत खास है। जानिए के. ए. दुबे पद्मेश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा रविवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

ये भी पढ़ें Indian Railways: सीनियर सिटीजन्स को रेल किराए में मिलेगी छूट, अश्विनी वैष्णव इस दिन करेंगे ऐलान! हो गया कंफर्म…

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वाणी पर संयम रखें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नेत्र विकार या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। संतान के कारण चिंतित होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ेंPAN Card Update: पैन नंबर बन सकता है ‘Single business ID’, बजट 2023 में हो सकता है बड़ा ऐलान

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। नेत्र विकार की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे।

ये भी पढ़ेंIRCTC Tour Package: सस्ते में करें कश्मीर की हसीन वादियों की सैर, आईआरसीटीसी लेकर आया 6 दिन का जबरदस्त टूर पैकेज

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top