All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 January 2023: मीन राशि वाले जरूर करें ये काम, मिलेगी सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 19 January 2023: मशहूर ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal 19 January 2023: आज माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी। आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा।  साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 18 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 19 जनवरी का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

ये भी पढ़ेंLPG सिलेंडर में कितनी बची है गैस, जानिए कैसे पता चलेगा

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी खास काम में आपको फायदा होगा। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगा। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे। 

  • लकी रंग – पिंक
  • लकी नंबर- 6

वृष राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम-काज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। 

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 2

मिथुन राशि

 आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा। हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी। 

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 7

ये भी पढ़ें Budget 2023: 11 हवाईअड्डों का हो सकता निजीकरण, बजट में दोगुना एलोकेशन करने की मांग

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार भी कर सकते हैं। किसी बात को लेकर बड़े भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है। नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। घर के मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। 

  • लकी रंग – सिल्वर
  • लकी नंबर- 9

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा,जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए।  मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगीॉ। 

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 3

कन्या राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से मिला धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा । लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। मंदिर जाकर ईश्वर के दर्शन करें, सभी काम बनते नजर आयेंगे। 

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 5

तुला राशि

आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवारवालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आपको उससे छुटकारा मिलेगा।  किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 4

ये भी पढ़ें इस सरकारी बैंक ने कस्टमर्स को दी गुड न्यूज, फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलेगा पहले से ज्यादा ब्याज, यहां जानें लेटेस्ट रेट

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा।  सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।  किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी भौतिक सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।  अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 1

धनु राशि

आज परिवारवालों के साथ हंसी ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा।  साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे, जिनपर आप गौर भी फरमायेंगे।  कुत्ते को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 6

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आपकी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। बिजनेस में स्थिति ठीक रहेगी। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी। 

  • लकी रंग – सफेद
  • लकी नंबर- 8

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए नार्मल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में हुआ बदलाव भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन फिट एण्ड फाईन रहेगा, आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 4

मीन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी।  ‘ॐ नम: शिवाय’  मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी। 

लकी रंग – गोल्डन

लकी नंबर- 9

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top