All for Joomla All for Webmasters
हेल्थ

Morning Meal Tips: 5 फूड्स जिनको सुबह खाली पेट खाने की गलती कभी न करें!

Morning Meal Tips सुबह का नाश्ता कितना जरूरी है ये तो आप जानते होंगे। इससे हमें दिन भर के लिए ऊर्जा मिलती है जिससे हमारा काम आसान होता है। लेकिन सुबह के नाश्ता में शामिल गलत फूड्स हमारी सेहत को बिगाड़ भी सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Morning Meal Tips: ऐसा अक्सर कहा जाता है कि हमारा पाचन तंत्र कई स्वास्थ्य समस्याओं की जड़ होता है। इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह क्रॉनिक समस्याएं पैदा कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हम में से ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत गलत तरीके से करत हैं, जिससे हमारा पाचन खराब होता है। हम खाली पेट किन चीजों का सेवन कर रहे हैं, इसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है।

ये भी पढ़ें-:HDFC के बाद ICICI बैंक ने दी खुशखबरी, FD पर बढ़ाया ब्याज.. ग्राहकों की बल्ले-बल्ले

हम की चीज़ों का सेवन खाली पेट कर लेते हैं ये बिना जानें कि इनका हमारे पाचन पर क्या असर पड़ेगा। इससे न सिर्फ पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती हैं, बल्कि पूरा दिन थकावट भी महसूस होती है।

1. खट्टे फल

ये भी पढ़ें-:IRCTC: इस टूर पैकेज से करिये वैष्णो देवी के दर्शन, जानिये डिटेल

फल सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं, यह हम जानते हैं, लेकिन इन्हें खाली पेट न खाएं। सुबह खाली पेट संतरा, अनानस, कीवी, नींबू, और अमरूद जैसे फाइबर से भरपूर खट्टे फल खाना आपके पेट को भारी पर सकता है। ये न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को धीमा करते हैं, बल्कि सारा दिन आपका पेट अपसेट रहेगा।

2. कच्ची सब्जियां

ये भी पढ़ें-:FD पर ये बैंक दे रहे हैं आकर्षक ब्याज, फिक्स्ड रिटर्न के साथ पाएं टैक्स में छूट और 80C का लाभ

खाली पेट कच्ची सब्जियां खाने से भी बचें। सब्जियां फाइबर से भरपूर होती है, जिनको पचाना हमारे पेट के लिए मुश्किल होता है। नाश्ते में कच्ची सब्जियों का सेवन गैस, पेट दर्द से आपका पूरा दिन खराब कर सकता है। सलाद को सुबह खाली पेट न खाएं, ये दोपहर या रात के खाने के लिए बेहतर है।

3. बेकरी फूड्स

केक, पिज्जा, पेस्ट्रीज भले ही आपको बहुत पसंद हों, लेकिन सुबह के नाश्ते में इनको खाना सही नहीं। इस तरह के फूड्स में यीस्ट होती है, जो खाली पेट को नुकसान कर सकती है। इससे गैस जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसलिए दिन के पहले मील में इस तरह की चीजों को शामिल करने की गलती न करें।

4. मसालेदार खाना

ये भी पढ़ें-:कृषि बजट नौ साल में 5 गुना बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ: पीएम मोदी

सुबह खाली पेट मसालेदार फूड्स खाने से आपकी पेट की लाइनिंग इरिटेट हो सकती है और साथ ही सुबह मल त्यागना मुश्किल भी हो सकता है। इसलिए सुबह के नाश्ते में स्पाइसी खाना खा लेना समझदारी नहीं है। इससे पूरा दिन आपका पेट अपसेट रहेगा। एसिडिटी होने के साथ पेट दर्द भी हो सकता है।

5. चॉकलेट्स

चीनी युक्त चीजों को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। कई लोग अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन बार के साथ करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स सुबह उठते ही चॉकलेट के सेवन से बचने की सलाह देते हैं। प्रोसेस्ड चीनी खाली पेट खाने की सबसे खराब चीजों में से एक है। सिर्फ चॉकलेट्स ही नहीं, बल्कि चीनी युक्त फूड्स और ड्रिंक्स लेने से भी बचना चाहिए।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top