All for Joomla All for Webmasters
टेक

YouTube पर बनाएं खुद का रेडियो चैनल, बस कुछ स्टेप्स को फॉलो कर हो जाएगा काम

YouTube

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google की विडियो स्ट्रीमिंग सुविधा YouTube भारत में काफी लोकप्रिय है। हाल ही में इसके म्यूजिक ऐप YouTube Music ने अपने ऐप को ज्यादातर यूजर्स के हिसाब से कस्टमाइज करने और बेहतर फीचर्स देने के लिए कई नई सुविधाएं दी हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।

हाल ही में बताया गया था कि Google meet को एक एक्सटेंशन मिला है , जो यूजर्स को YouTube Music के साथ को-लिसनिंग की अनुमति देता है और अब Music ऐप को एक और नई सुविधा मिल रही है। YouTube Music ने अपने ऐप के लिए ‘Create a Radio’ सुविधा की घोषणा की है, जो यूजर्स को सॉग, आर्टिस्ट के आधार पर पर्सनलाइज्ड रेडियो चैनल बनाने देगी। बता दें कि यह फीचर अपने लेटेस्ट अपडेट के बाद ऐप पर लाइव है। आज हम आपको बताएंगे कि यह क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है।

ये भी पढ़ें-:कृषि बजट नौ साल में 5 गुना बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ: पीएम मोदी

क्या है YouTube Music create a radio फीचर

ज्यादातर म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स आज ‘रेडियो’ फीचर के साथ आते हैं। इसमें एक प्लेलिस्ट के बजाय एक एक रेडियो चैनल होगा। प्लेलिस्ट में यूजर अपनी पसंद के आधार पर गाने का एक सेट क्यूरेट करता है। वहीं एक रेडियो चैनल वह होता है जहां एल्गोरिदम काम करता है।

ये भी पढ़ें-:IRCTC: इस टूर पैकेज से करिये वैष्णो देवी के दर्शन, जानिये डिटेल

यूजर को आर्टिस्ट, एल्बम या उस सॉग के आधार पर ज्यादा गाने सजेस्ट करता है जिसे उन्होंने अंतिम बार बजाया था। यह यूजर्स को समान गाने खोजने और नए आर्टिस्ट्स और एल्बम्स को खोजने देता है। बता दें कि इन रेडियो चैनलों को प्लेलिस्ट के रूप में भी सहेजा जा सकता है।

ये भी पढ़ें-:FD पर ये बैंक दे रहे हैं आकर्षक ब्याज, फिक्स्ड रिटर्न के साथ पाएं टैक्स में छूट और 80C का लाभ

एल्गोरिथम-कंट्रोल रेडियो फीचर

इससे पहले, YouTube Music में एक एल्गोरिथम-कंट्रोल रेडियो सुविधा भी थी, जहां ‘अप नेक्स्ट’ सेक्शन में नए गाने सुझाए जाते थे और यूजर इसे चुनकर रेडियो पर जा सकते थे। लेकिन अब ‘क्रिएट ए रेडियो’ फीचर के जरिए यूजर्स स्क्रैच से पर्सनलाइज्ड रेडियो चैनल बना सकेंगे। यूजर्स के पास अब अधिकतम कंट्रोल है क्योंकि वे अपने पसंदीदा रेडियो चैनल को कस्टमाइज करने के लिए आर्टिस्ट, सॉग चयन के प्रकार और नए सॉग चुन सकते हैं। चैनल यूजर्स को उनके मूड के हिसाब से गाने खोजने के लिए विभिन्न कैटेगरी के बीच चयन करने देता है।

ये भी पढ़ें-:HDFC के बाद ICICI बैंक ने दी खुशखबरी, FD पर बढ़ाया ब्याज.. ग्राहकों की बल्ले-बल्ले

कैसे करें create a radio का उपयोग ?

  • सबसे पहले, YouTube Music ऐप खोलें और ‘Create Radio’ बटन खोजने के लिए नीचे स्क्रॉल करें। इसे ‘योर म्यूजिक ट्यूनर’ के रूप में लेबल किया जाएगा।
  • अब आपको अगली विंडो में कलाकारों की एक लंबी लिस्ट मिलेगी। आप अपने रेडियो को क्यूरेट करने के लिए अधिकतम 30 आर्टिस्ट्स को चुन सकते हैं।
  • एक बार जब आप आर्टिस्ट्स का चयन कर लेते हैं, तो अगली विंडो में आपको सॉग/गाने चुनने की जरूरत होगी।

  • आप अपने रेडियो चैनल में पॉप अप करने वाले चुने हुए आर्टिस्ट की फ्रिक्वेंसी को कंट्रोल करने के लिए फैमिलियर, ब्लेंड या डिस्कवर के बीच चयन कर सकते हैं।
  • ये भी पढ़ें-:Income Tax: आयकर विभाग की हिट लिस्ट में नहीं चाहते हैं आना तो इन गलतियों से करें तौबा…
  • इसके आलावा आप अलग-अलग कैटेगरी के फिल्टर भी जोड़ सकते हैं। अब आपके पास हमेशा अपडेट रहने वाला रेडियो है, जो आपकी जरूरतों के आधार पर आपको नए और जाने-पहचाने गाने सुनाएगा।
  • इसके अलावा आप ‘ऐड टू लाइब्रेरी’ विकल्प का उपयोग करके भी प्लेलिस्ट को सेव कर सकते हैं।
Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top