All for Joomla All for Webmasters
मनोरंजन

‘मन्‍नत’ के पास बन रहा है Ranveer-Deepika का आलीशान घर, शाहरुख खान का पड़ोसी हो जाएगा ये कपल

Ranveer Singh And Deepika Padukone New House : बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। अब ये दोनों अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने नए घर के कंस्ट्रक्शन पर नजर आए हैं और उनके साथ उनके माता-पिता नजर आए। इस कपल के नए घर के कंस्ट्रक्शन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात ये भी है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का घर शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास है।

ये भी पढ़ेंGadar 2 Teaser Video : ‘दामाद है वो पाकिस्तान का, दहेज में लाहौर जाएगा’, यहां देखिए ‘गदर 2’ का धांसू टीजर

रणवीर और दीपिका ने अंडर कंस्ट्रक्शन घर पर की विजिट

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रणवीर सिंह छोटे बालों मे नजर आ रहे हैं और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। उन्होंने टी-शर्ट के साथ हाफ पैंट पहनी है। वहीं, दीपिका पादुकोण ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। फैंस ने नए घर को लेकर कमेंट करने के साथ ही रणवीर सिंह के नए लुक को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं।

रणवीर और दीपिका ने 119 करोड़ में खरीदी थी प्रॉपर्टी

ये भी पढ़ेंप्रियंका चाहर चौधरी से सात फेरों के प्लान पर अंकित गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘क्या शादी-शादी करते हो’

बताते चलें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नया अंडर कंस्ट्रक्शन है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बैंडस्ट्रैंड की बिल्डिंग सागर रेशम की 16, 17, 18 और 19 फ्लोर पर में फैले अपार्टमेंट को खरीदा था जिसकी कीमत 119 करोड़ रुपये थी। ये बताया जा रहा है कि इस कपल के पास कुल 11,268 वर्ग फीट कारपेट एरिया है। इतना ही नहीं इसके अलावा उनके पास 1,300 वर्ग फीट की टेरेस भी है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। वह पिछली बार फिल्म ‘सर्कस’ में दिखाई दिए थे। वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म ‘फाइटर’ और फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आएंगी। वह पिछली बार फिल्म ‘पठान’ में दिखाई दी थीं।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top