All for Joomla All for Webmasters
लाइफस्टाइल

Vastu Tips for Home: घर की सुख-शांति बढ़ाएंगे ये वास्तु उपाय, बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

home

Vastu Tips हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी से लेकर बड़ी वस्तु को रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे छोटे-छोटे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

नई दिल्ली, अध्यात्म। Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत ही महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में वास्तु दोष हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। साथ ही परिवार की बरकत में रुकावट आती है और सुख-शांति में भी रुकावट आने लगती है। ऐसे में कुछ आसान वास्तु उपाय करने से व्यक्ति को इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें– अभी तक खाते में नहीं आई PM Kisan Yojana की 14वीं किस्त? मौका छूटने से पहले कर लीजिए ये काम

कैसे लगता है वास्तु दोष

मान्यताओं के अनुसार, पंच तत्व जैसे- अग्नि, जल, पृथ्वी, वायु और अंतरिक्ष में से किसी एक तत्व का भी संतुलन बिगड़ जाए तो घर में वास्तु दोष लग सकता है। वास्तु शास्त्र में इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं।

इस दिशा में न रखें कूड़ा-कबाड़

वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर-पूर्व दिशा का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिशा में कभी भी पुरानी चीजें, कूड़ा-कबाड़ आदि नहीं रखना चाहिए, और न ही इस दिशा में कभी भी स्टोर रूम बनवाना चाहिए।

ये भी पढ़ें–  Gold Rate Today: देश के 13 बड़े शहरों में आज सस्ता हुआ गोल्ड, जानिए क्या रहा भाव

दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं ये फोटो

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में सात भागते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ माना गया है। इससे घर का अग्नि तत्व संतुलित रहता है।

ये भी पढ़ें– GST Council की मीट‍िंग में FM का बड़ा फैसला, 1 अक्‍टूबर से महंगी हो जाएंगी ये चीजें

उत्तर दिशा में रखें ये चीजें

घर की उत्तर दिशा में हरे पौधे रखने से लाभ मिलता है। इसके साथ ही आप घर की उत्तर दिशा में नीले रंग की कांच की बोतल में मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ये भी पढ़ें– QR code on Medicine: दवा असली है या नकली? अब QR कोड से पूछो… इन 300 दवाओं की मिलेंगी पूरी जानकारी

इस तरह दूर होगी नकारात्मकता

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार या उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही नियमित रूप से तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं। यह भी माना गया है कि सुबह-सुबह घर में सूर्य की किरणें पड़ने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। साथ ही सुबह के समय घर की खिड़की दरवाजों को कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें ताकि ताजी हवा के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सके।

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top