All for Joomla All for Webmasters
बिज़नेस

रतन टाटा नंबर-1, आनंद महिंद्रा, उदय कोटक और पिचाई सबको पीछे छोड़ा

ratan-tata

रतन टाटा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ( X या पहले का नाम ट्विटर) पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय उद्योगपति हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रतन टाटा के फॉलोअर्स की संख्या 12.66 मिलियन हो गई है। यह बात हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 (Hurun India Rich List) में कही गई है। रतन टाटा ने महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला, दिग्गज बैंकर उदय कोटक और गूगल के सुंदर पिचाई को भी पीछे छोड़ दिया है। 

ये भी पढ़ें– Swiggy से ऑर्डर करना हुआ सस्ता, स्विगी वन लाइट मेंबरशिप ₹99 में लॉन्च, 3 महीने तक मिलेंगे कई फायदे

दूसरे नंबर पर आनंद महिंद्रा, 10.8 मिलियन फॉलोअर्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अक्सर दिलचस्प और रोचक किस्से साझा करने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा दूसरे नंबर पर रहे हैं। एक्स पर आनंद महिंद्रा के फॉलोअर्स की संख्या 10.8 मिलियन हो गई है। हुरुन इंडिया और 360 वन वेल्थ ने संयुक्त रूप से 360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 पब्लिश की है। एक साल में X (पहले का नाम ट्विटर) पर रतन टाटा के फॉलोअर्स की संख्या 8 लाख बढ़ी है।

ये भी पढ़ें– Gold Silver Price Today: इजरायल-हमास युद्ध का असर! आज फिर सोना हुआ महंगा, जानें क्या है चांदी का हाल

तीसरे नंबर पर रहे आचार्य बालकृष्ण 

सोशल मीडिया रैंकिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर आचार्य बालकृष्ण रहे हैं। बालकृष्ण, कंज्यूमर गुड्स कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के चेयरमैन हैं। एक्स पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 6.6 मिलियन है। वहीं, गूगल के सुंदर पिचाई चौथे नंबर पर रहे हैं। एक्स पर सुंदर पिचाई के फॉलोअर्स की संख्या 5.3 मिलियन है। जबकि माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला पांचवें नंबर पर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, X पर नंदन नीलेकणि के 2.5 मिलियन, हर्षवर्धन गोयनका के 1.8 मिलियन और दिग्गज बैंकर उदय कोटक के 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top