All for Joomla All for Webmasters
समाचार

आप रैपिड रेल में कब से कर सकते हैं सफर, कितने बजे मिलेगी पहली ट्रेन? पढ़ें अपने सवालों के जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को रैपिडएक्स का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर मंगलवार को एसपीजी ने गाजियाबाद में डेरा डाल दिया। एसपीजी की टीम ने रैपिडएक्स स्टेशन और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम जांचे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा का घेरा जमीन से लेकर आसमान तक रहेगा। 

यात्री बढ़ने पर छह की जगह नौ कोच के साथ चलेगी

रैपिडएक्स कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होने पर कोच भी बढ़ा दिए जाएंगे। छह की जगह नौ कोच की ट्रेन चलेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सभी स्टेशन का निर्माण इसी डिजाइन के साथ कराया है। स्टेशन पर नौ कोच आसानी से खड़े हो सकेंगे। फिलहाल छह कोच होंगे।

ये भी पढ़ें– DDA अगले महीने भूखंड, मोबाइल टावर साइट की E-Auction आयोजित करेगा

10 ट्रेन दुहाई डिपो पहुंची

पूरे कॉरिडोर पर कुल 30 ट्रेन चलाई जानी हैं। इनमें 180 कोच होंगे। छह कोच की 10 ट्रेन दुहाई डिपो में पहुंच गई हैं। गुजरात के सांवली में ट्रेन तैयार हुई है। बता दें कि प्राथमिक खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन हैं। सराय काले खां से मेरठ तक पूरा कॉरिडोर वर्ष 2025 तक शुरू कराने की योजना है।

यात्री सेवा 21 अक्तूबर से शुरू होगी

उद्घाटन के एक दिन बाद 21 अक्तूबर को रैपिडएक्स को यात्रियों के लिए खोला जाएगा। ट्रेन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच चलेगी। शुरुआत में हर 15 मिनट में उपलब्ध होंगी। महिलाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित रहेंगी।

ये भी पढ़ें– मोदी सरकार ने चीन को तीसरी बार दिया झटका

यात्रियों के लिए खास सुविधाएं मौजूद रहेंगी

रैपिडएक्स ट्रेन की 180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन गति है। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की परिचालन गति रहेगी। जबकि औसत गति 100 किलोमीटर घंटा है। रैपिडएक्स ट्रेन देश में अब तक की सबसे तेज ट्रेन होगी। इनमें आरामदायक सीट (कुशन सीटिंग) खड़े होने के लिए चौड़े स्थान, सामान रखने के लिए रैक, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा रहेगी। ऑटो कंट्रोल लाइटिंग सिस्टम, हीटिंग वेंटिलेशन और वातानुकूलित सुविधाएं होंगी। हर रेल में मैप होगा। इससे यात्रियों की मदद मिलेगी। उनके स्टेशन पर ट्रेन किस समय पहुंचेगी मैप के जरिये जानकारी मिलेगी।

ये भी पढ़ें– Voluntary Provident Fund है फायदे का सौदा, जानिए क्यों करना चाहिए इसमें निवेश

यात्री बढ़ने पर छह की जगह नौ कोच के साथ चलेगी

रैपिडएक्स कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होने पर कोच भी बढ़ा दिए जाएंगे। छह की जगह नौ कोच की ट्रेन चलेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सभी स्टेशन का निर्माण इसी डिजाइन के साथ कराया है। स्टेशन पर नौ कोच आसानी से खड़े हो सकेंगे। फिलहाल छह कोच होंगे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top