All for Joomla All for Webmasters
ऑटो

Top Selling Cars: देश में सबसे ज्यादा बिक रही ये 25 कारें, लिस्ट में सबसे ऊपर मारुति वैगनआर

Best Selling Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बीता अक्टूबर अच्छा महीना रहा. पिछले साल के इसी महीने की तुलना में बिक्री 16 प्रतिशत बढ़ी.

Best Selling Cars In October 2023: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बीता अक्टूबर अच्छा महीना रहा. पिछले साल के इसी महीने की तुलना में बिक्री 16 प्रतिशत बढ़ी. अक्टूबर 2023 के दौरान भारत में लगभग 3.91 लाख पैसेंजर व्हीकल बिके. इसके साथ ही, यह लगातार चौथा महीना रहा जब 3.5 लाख से ऊपर बिक्री हुई. अगर सबसे ज्यादा बिकी टॉप-25 कारों की बात करें तो इसमें मारुति सुजुकी की 10 कारें, हुंडई की 5 कारें, महिंद्रा की 4 कारें, टाटा की 3 कारें, किआ की 2 कारें और टोयोटा की 1 कार शामिल है. 

ये भी पढ़ें– 1kg CNG में 30km जाने वाली ₹6.81 लाख की इस कार पर टूट पड़े लोग, अभी बुक करने पर 1 महीने बाद मिलेगी डिलीवरी

सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें (अक्टूबर 2023)

1. मारुति वैगनआर: 22,080 यूनिट्स बिकीं
2. मारुति स्विफ्ट: 20,598 यूनिट्स बिकीं
3. टाटा नेक्सन: 16,887 यूनिट्स बिकीं
4. मारुति बलेनो: 16,594 यूनिट्स बिकीं
5. मारुति ब्रेजा: 16,050 यूनिट्स बिकीं
6. टाटा पंच: 15,317 यूनिट्स बिकीं
7. मारुति डिजायर: 14,699 यूनिट्स बिकीं
8. मारुति अर्टिगा: 14,209 यूनिट्स बिकीं
9. महिंद्रा स्कॉर्पियो: 13,578 यूनिट्स बिकीं
10. हुंडई क्रेटा: 13,077 यूनिट्स बिकीं
11. मारुति ईको: 12,975 यूनिट्स बिकीं
12. किआ सेल्टोस: 12,362 यूनिट्स बिकीं

ये भी पढ़ें– 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मचाया मार्केट में तहलका! ओला के बाद अब इस ई-स्कूटर का बढ़ रहा दबदबा
13. हुंडई वेन्यू: 11,581 यूनिट्स बिकीं
14. मारुति फ्रोंक्स: 11,357 यूनिट्स बिकीं
15. मारुति ऑल्टो: 11,200 यूनिट्स बिकीं
16. मारुति ग्रैंड विटारा: 10,834 यूनिट्स बिकीं
17. महिंद्रा बोलेरो: 9,647 यूनिट्स बिकीं
18. महिंद्रा एक्सयूवी700: 9,297 यूनिट्स बिकीं
19. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा: 8,183 यूनिट्स बिकीं
20. हुंडई एक्सटर: 8,097 यूनिट्स बिकीं
21. हुंडई आई20: 7,212 यूनिट्स बिकीं
22. हुंडई ग्रैंड आई10: 6,552 यूनिट्स बिकीं
23. किआ सोनेट: 6,493 यूनिट्स बिकीं
24. टाटा अल्ट्रोज: 5,984 यूनिट्स बिकीं
25. महिंद्रा थार: 5,593 यूनिट्स बिकीं

ये भी पढ़ें– OLA के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिल रहे धमाकेदार ऑफर! कंपनी फ्री में दे रही है S1X+, बस करना होगा ये काम

सबसे ऊपर वैगनआर, सबसे नीचे थार

Maruti Wagon R देश में करीब 2 दशकों से है. यह बाजार में लगातार प्रभाव बनाए हुए है. बजट सेगमेंट में इस टॉल बॉय डिजाइन वाली बैचबैक का दबदबा है. इसकी कीमत 5.54-7.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. अक्टूबर 2023 में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. इसके अलावा, टॉप-25 कारों की लिस्ट सबसे नीचे महिंद्रा थार है. यह एक लाइफस्टाइल एसयूवी है, जिसकी कीमत 10.98 लाख रुपये से 16.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top