All for Joomla All for Webmasters
वित्त

SBI से ज्यादा ब्याज दे रहा है टॉप का ये प्राइवेट बैंक, FD पर होगा ज्यादा फायदा; जानें कितना मिलेगा रिटर्न

SBI

HDFC Bank FD Interest Rates 2023: देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को अच्छी खबर दी है. फिक्स्ड डिपॉजिट पर देश के बैंकों ने पिछले कुछ वक्त में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, और अब HDFC Bank ने भी अपनी एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया है. बैंक ने ये बढ़ोतरी अपनी non-withdrawable एफडी पर की है. 27 नवंबर, 2023 से बैंकों के ग्राहकों को उनकी एफडी पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा.

ये भी पढ़ें– बिगड़ा हुआ क्रेडिट स्‍कोर भी पकड़ेगा रफ्तार और दौड़ने लगेगा 750 के ऊपर, बस आज से ही सुधार लें ये 7 गलतियां

एफडी पर कितना ब्याज बढ़ाया?

HDFC Bank नॉन-विदड्रॉल एफडी सेगमेंट में 2 करोड़ और इससे ऊपर की एफडी पर ब्याज में बढ़ोतरी की है. लेकिन ये बढ़ोतरी 1 साल से दो साल की एफडी और 2 साल से 10 साल की एफडी पर है. 1 साल से दो साल की एफडी पर आपको अब 7.45 फीसदी रिटर्न मिलेगा. वहीं, 2 साल से 10 साल की एफडी पर 7.2% का रिटर्न मिलेगा.

आप नीचे पूरा चार्ट देख सकते हैं-

Period2 crore to < 5 crore5crore<5.25 crore=5.25 crore <5.50 crore”}”>>=5.25 crore <5.50 crore=5.50 crore <24.75 crore”}”>>=5.50 crore <24.75 crore=24.75 crore to <25 crore”}”>>=24.75 crore to <25 crore= 25crore to < 50 crore”}”>>= 25crore to < 50 crore= 50 crore to < 100 crore”}”>>= 50 crore to < 100 crore= 100crore to < 200 crore”}”>>= 100crore to < 200 crore= 200crore to < 300 crore”}”>>= 200crore to < 300 crore= 300 crore to < 500 crore”}”>>= 300 crore to < 500 crore= 500 crore”}”>>= 500 crore
90 days <= 6 monthsNA6.85%6.85%6.85%6.85%7.00%7.00%7.00%7.00%7.00%7.00%
6 months 1 day <=9monthsNA7.15%7.15%7.15%7.15%7.25%7.25%7.25%7.25%7.25%7.25%
9 months 1 day to < 1 YearNA7.25%7.25%7.25%7.25%7.40%7.40%7.40%7.40%7.40%7.40%
1 Year to < 15 months7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%
15 months to < 18 months7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%
18 months to < 21 months7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%
21 months to 2 years7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%7.45%
2 year 1 day to 3 years7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%
3 year 1 day to 5 years7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%
5 year 1 day to 10 years7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%7.20%

क्या है नॉन-विदड्रॉल एफडी? (HDFC Bank non-withdrawal FD)

बता दें कि ये एफडी नॉन-विदड्रॉल है, यानी इसको मैच्योरिटी के पहले खुलवा नहीं सकते. इन्हें डिपॉजिट टर्म की एक्सपायरी के पहले नहीं बंद कराया जा सकता. अगर आप प्रीमैच्योर विदड्रॉल कराते हैं तो बैंक आपको डिपॉजिट के प्रिंसिपल अमाउंट पर कोई ब्याज नहीं देगा.

ये भी पढ़ें– इकॉनमी के मोर्च पर अच्छी खबर, देश की GDP दूसरी तिमाही में 7.6%, जानें क्या बोले PM मोदी

SBI कितना दे रहा है ब्याज?

अगर एचडीएफसी बैंक की तुलना में प्रमुख सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एफडी रेट पर नजर डालें तो बैंक अपनी ‘सर्वोत्तम स्कीम’ के तहत 1 साल की एफडी पर 7.10%, 2 सालों की एफडी पर 7.40% ब्याज दे रहा है. सीनियर सिटीजंस के लिए 1 साल की एफडी पर 7.60% और 2 सालों की एफडी पर 7.90% है. इसमें मिनिमम डिपॉजिट 15 लाख रुपये है और मैक्सिमम लिमिट 2 करोड़ है.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top