Fighter Worldwide Collection इस गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म फाइटर को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी पॉजिटिव रिस्पांस मिला। फिल्म जहां डोमेस्टिक कलेक्शन में 200 करोड़ कमाने के करीब पहुंच गई है। वहीं दुनियाभर के कलेक्शन में भी ताबड़तोड़ बिजनेस करने से पीछे नहीं है। फाइटर मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हनु मैन फिल्म को कड़ी टक्कर दे रहा है।
ये भी पढ़ें– कच्चे तेल में गिरावट, सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक क्या हैं दाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter Worldwide Collection: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अधिकतर फिल्मों को थिएटर्स में ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस मिलता देखने को मिला है। वहीं, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। यह दो स्मार्ट एक्टर्स अब फिल्म ‘फाइटर’ के जरिये लोगों का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। पैट्रियॉटिक कॉन्सेप्ट पर बेस्ड यह फिल्म धुंधाआर कलेक्शन करते हुए एक और मुकाम को पार करने के करीब पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें–Petrol Diesel Prices: छत्तीसगढ़-हिमाचल में गिरे पेट्रोल के दाम, एमपी में हुआ सस्ता, देखें लेटेस्ट रेट्स
फाइटर‘ फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) हैं, जिन्होंने शाह रुख खान के साथ ‘पठान’ बनाई थी। फिल्म सिद्धार्थ आनंद की उस मूवी जैसा कलेक्शन तो नहीं कर रही, लेकिन मोटी रकम कमाने में इतनी पीछे भी नहीं है। डोमेस्टिक कलेक्शन के साथ ही मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी अपनी छाप छोड़ रही है। 10वें दिन के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसमें फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलते देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें– इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग पर बड़ा अपडेट, आयकर विभाग ने अधिसूचित किए ITR फॉर्म 2, 3 और 5, जानिए किसका क्या उपयोग
300 करोड़ के लिए ‘फाइटर’ ने भरी उड़ान
फाइटर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन दो हफ्ते से भी कम समय में 200 करोड़ पार हो गया। अब जब ये वीक खत्म है, तो फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा छूने के भी करीब पहुंच गई है। फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबालन के अनुसार, न सिर्फ ‘फाइटर’ के शनिवार के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है, बल्कि मूवी तेजा सज्जा की ‘हनु मैन’ को टक्कर देने के भी करीब पहुंच गई है।
‘फाइटर’ ने कर ली इतनी कमाई
कलेक्शन डे | कलेक्शन (करोड़ में) |
पहला दिन | 36.04 |
दूसरा दिन | 64.57 |
तीसरा दिन | 56.19 |
चौथा दिन | 52.74 |
पांचवां दिन | 16.33 |
छठा दिन | 14.95 |
सातवां दिन | 11.70 |
आठवां दिन | 10.24 |
नौवां दिन | 9.75 |
दसवां दिन | 15.19 |
टोटल | 287.70 |
तेजा सज्जा की ‘हनु मैन’ को दी टक्कर
साउथ एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनु मैन’ 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। मूवी को रिलीज हए 23 दिन बीत चुके हैं। इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 290.05 करोड़ हो गया है। 23 दिनों में यह मूवी सिर्फ इस आंकड़े तक पहुंच पाई है। इसके मुकाबले फिल्म फाइटर 287.70 करोड़ तक पहुंच गई है।