All for Joomla All for Webmasters
टेक

Play Store से रिमूव किए जा सकते हैं ये ऐप, बिलिंग मानदंडों का जमकर कर रहे उल्लंघन; Google ने चेताया

play_store

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि कुछ ऐसे भारतीय ऐप हैं जो लंबे समय में उसकी पॉलिसियों में मेल नहीं खा रहे हैं। गूगल ने शुक्रवार को कहा कि अच्छी तरह से स्थापित कंपनियों सहित कई कंपनियां उसके बिलिंग मानदंडों का उल्लंघन कर रही हैं। अगर ऐसा ही रहता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें– Paytm का धंधा मंदा पड़ते ही MobiKwik ने मारी बाजी, बैंक अकाउंट लिंक कराए बिना दे रहा UPI की सुविधा

पीटीआई, नई दिल्ली। Google ने ऐसी कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है, जो उसके बिलिंग मानदंड़ों का सही तरीके से पालन नहीं कर रही हैं। गूगल ने शुक्रवार को कहा कि अच्छी तरह से स्थापित कंपनियों सहित कई कंपनियां उसके बिलिंग मानदंडों का उल्लंघन कर रही हैं।

कहा गया है कि अगर जल्द ही इन नियमों का पालन करना शुरू नहीं किया जाता है तो इन पर कार्रवाई करने में बिल्कुल भी संकोच नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें– पासपोर्ट अप्‍लाई करने जा रहे हैं तो सावधान! कहीं साइबर क्रिमिनल के चंगुल में न फंस जाएं, बचने के लिए पढ़ें खबर

ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि कुछ ऐसे भारतीय ऐप हैं जो लंबे समय में उसकी पॉलिसियों में मेल नहीं खा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स में Matrimony.com और Info Edge जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इंफो एज के संस्थापक संजीव बिखचंदानी ने गूगल से नोटिस मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी प्ले स्टोर नीतियों का अनुपालन कर रही है।

गूगल प्ले का यूज करने वाले डेवलपर्स

गूगल ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे पास गूगल प्ले का उपयोग करने वाले 2,00,000 से अधिक भारतीय डेवलपर हैं जो हमारी नीतियों का पालन करते हैं। ऐसा करने से हम सुनिश्चित कर पाते हैं कि हमारा प्लेटफॉर्म पूरी तरह से सुरक्षित है। गूगल ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि ये डेवलपर्स अन्य ऐप स्टोर की भुगतान नीतियों का अनुपालन करते हैं।

ये भी पढ़ें:– कच्चे तेल में तेजी से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इन राज्यों में बढ़ी कीमतें, यहां घटे दाम, जानिए ताजा रेट

रिमूव किए जा सकते हैं ये ऐप

गूगल ने कहा कि पहले से स्थापित 10 कंपनियां है जो पेमेंट टर्म एंड कंडीशन को पूरा नहीं कर रही हैं। अगर ऐसा ही रहता है तो इन्हें प्ले स्टोर से रिमूव किया जा सकता है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top