All for Joomla All for Webmasters
जरूरी खबर

RSMSSB Recruitment 2024: आरएसएमएसएसबी क्लर्क एवं जूनियर असिस्टेंट पदों पर बंपर वैंकेसी, जल्द करें आवेदन, ये है अंतिम तारीख

job

RSMSSB Recruitment 2024: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने क्लर्क एवं जूनियर असिस्टेंट पदों पर चार हजार से अधिक भर्ती निकाली है। कल यानी 20 मार्च को इन पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तारीख है। जो उम्मीदवार इन पदों पर अभी तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं। वे जल्द ही SSO पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन मोड पर अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें– Toll Tax News: 1 अप्रैल से कटेगा ज्यादा टोल टैक्स, NHAI ने दी मंजूरी, चेक कर लें नए रेट

दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से राज्य में क्लर्क एवं जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ता निकली है। भर्ती की संख्या 4,197 हैं। इन पदों पर 20 मार्च 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। जो कैंडिडेट इन पदों के लिए योग्य हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भरा है वे इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। आज और कल उनके लिए आखिरी मौका है।इसके लिए आप RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई

जो लोग इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो उनके पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्राप्त 12वीं और डीओईएसीसी द्वारा संचालित ‘ओ’ या फिर उच्च स्तरीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम/ कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए। आवेदनकर्ता की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु में छूट दी जाएगी। वहीं उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के हिसाब से की जाएगी। आवेदनकर्ता अधिक जानकारी के लिए rsmssb.rajasthan.gov.पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं

भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर लें

बाकी की डिटेल भर दें और फीस जमा कर दें

इसके बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें

कितनी लगेगी फीस

अलग-अलग कैटेगरी में आने वाले कैंडिडेट्स के लिए अलग-अलग फीस लगेगी। जनरल और ओबीसी के लिए 600 रुपये फीस लगेगी।

ये भी पढ़ें– आर्मी में लड़कियों के लिए बंपर वैकेंसी, मिलिट्री पुलिस में भर्ती होने का मौका

वहीं ओबीसी एनसीएल, एससी, एसटी को 400 फीस देनी होगी। इसके अलावा एप्लीकेशन में संसोधन करने वालों को 300 रूपये अलग से देना होगा। तो फिर देर किस बात की, आज की अप्लाई कर लें।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top