All for Joomla All for Webmasters
समाचार

रोजगार बढ़ने पर EPFO ने फरवरी में सीधे तौर पर 15.48 लाख नए सदस्य जोड़े

Payroll data 2024 सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ (EPFO) ने फरवरी 2024 के महीने में सीधेतौर पर  15.48 लाख नए सदस्य जोड़े हैं. ये डेटा युवा रोजगार में वृद्धि को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें : TCS Employees: ऑफिस न आने वालों से खफा TCS, नहीं मिलेगा कर्मचारियों को वेरिएबल-पे

EPFO:  इस साल 2024 में फरवरी महीनें के ईपीएफओ के अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि 15.48 लाख नए सदस्यों की सीधे तौर पर वृद्धि हुई है. खास बात ये है कि इन सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग के 56.36% नए सदस्य शामिल हैं. इसके अलावा महिलाओं के लिए भी ये सकारात्मक रुझान दर्शाता है. फरवरी के महीने में केवल महिलाओं की बात की जाए तो तकरीबन 2.05 लाख नई महिला ईपीएफओ की सदस्य बनी हैं.

ये डेटा अलग-अलग उद्योगों में देखी गई वृद्धि को भी दर्शाता है. आकड़ों से पता चलता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं जिनकी उम्र 18-25 साल के बीच है. इनमें ज्यादातर पहली नौकरी की चाह रखने वाले सदस्य हैं. इसके अलावा पेरोल आंकड़ों से ये भी पता चलता है कि साल 2024 में लगभग 11.78 लाख सदस्य ईपीएफओ से पहले बाहर निकले लेकिन बाद में फिर ईपीएफओ के साथ जुड़ गए.

महिला मेंबर्स की भागीदारी बढ़ी, 7.78 लाख में से 2.05 लाख

पेरोल आंकड़ों के अनुसार करीब 7.78 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.05 लाख नई महिला सदस्य शामिल हुई वहीं इस महीने के कुल महिला सदस्यों संख्या तकरीबन 3.08 लाख रही.

ये भी पढ़ें : Zomato को बड़ा झटका! फिर मिला GST डिमांड नोटिस, ₹11.81 करोड़ भरने का आदेश

ज्यादा महिलाओं की भागीदारी अधिक समावेश और विविध कार्यबल की ओर संकेत देती है.

2023 में कितने नए लोग ईपीएफओ के साथ जुड़े?

अगर साल 2020 से 21 की बात की जाए तो इस दौरान ईपीएफओ की संख्या लगातार घटी जो घटकर करीब 77.08 लाख रुपये रह गई. इसका मुख्य कारण था कि कोविड-19 महामारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जॉब चली गई थीं. वहीं उस दौरान नई जॉब लगने के चांस भी कम थे. वहीं अगर हम साल 2023 की बात करें तो इस दौरान आंकड़ों में बड़ी बदलाव देखा गया.

ये भी पढ़ें : Heatwave Alert: ओडिशा, बंगाल, झारखंड में हीटवेव का प्रकोप, अगले हफ्ते बारिश से राहत की संभावना

साल 2022 से 2023 के बीच में तकरीबन 1.38 करोड़ लोग ईपीएफओ की सदस्यता के साथ जुड़े वहीं साल 2023-24 के बीच में 1 करोड़ 65 लाख लोग ईपीएफओ की सदस्यता के साथ जुड़े. आपको बता दें कि ईपीएफओ की संख्या बढ़ने का सीधे तौर पर मतलब होता है जॉब बढ़ रही हैं.

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top