All for Joomla All for Webmasters
राशिफल

12 अगस्त 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों को सुखद समाचार मिलेगा, कार्य में सफलता मिलेगी

Horoscope

Horoscope Today: आज सावन शुक्ल चतुर्थी है। आज गणेश चतुर्थी के दिन आपकी राशि में क्या खास है? आपकी आय कैसी होगी? बिजनेस प्लान कैसा होगा? सेहत का हाल क्या है? परीक्षा में सफलता मिलेगी या और परिश्रम करना होगा? आपकी बात से कोई काम खराब तो नहीं होने वाला? यह जानने के लिए पढ़ें आज 12 अगस्त 2021 का दैनिक राशिफल।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत, दूर्वागणपति।

आज की भद्रा: दोपहर 03:25 बजे तक।

राशिफल

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहन से विवाद न करें। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दाम्ंत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन खिन्न रहेगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु: कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

मीन: अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंध मधुर होंगे।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top