All for Joomla All for Webmasters
समाचार

Weather Updates Today: यूपी-हरियाणा में आज होगी बारिश तो दिल्ली को उमस करेगी पेरशान; बिहार में तीन दिन लगातार बरसेंगे मेघा

rain

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Updates: मानसूनी बारिश (Monsoon 2021) और चक्रवात तूफान का खतरा अभी देश के कई राज्यों में जारी रहेगा। एक तरफ मानसून की विदाई अभी नहीं हुई है तो वहीं दूसरी तरफ चक्रवात ‘गुलाब तूफान’ के बाद ‘शाहीन तूफान’ की आशंका बढ़ती जा रही है। इसका प्रभाव महाराष्ट्र और गुजरात पर पड़ेगा। वहीं इसके प्रभाव से एक बार फिर से देश के अधिकतर राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। तूफान का असर देश के मौसम पर भी लगातार पड़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट की बात करें तो अगले कुछ घंटों में हरियाणा के यमुनानगर के आसपास क्षेत्रों में हल्की तीव्रता के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा यूपी के खुर्जा में बारिश के आसार बने हुए हैं।

बिहार में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बारिश के आसार

उधर, बिहार में 30 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बात अगर राजधानी दिल्ली कि करें तो यहां पर भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज भी राजधानी दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा, दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी जरूर परेशान करेगी। वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में अभी मानसून की विदाई नहीं होगी। यहां पर आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कल से फिर यहां पर मौसम बदलेगा और जमकर बारिश होगी।

आज से तीन तक उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश के आसार 

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में दिनभर तेज बारिश का क्रम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक , आज से तीन दिन तक मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

वहीं चक्रवात गुलाब का प्रभाव बुधवार को भी झारखंड में देखने को मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, रांची में सुबह से काले और घने बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। जमशेदपुर में नौ मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

Source :
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लोकप्रिय

To Top